अरुण जेटली ने संभाला वित्त मंत्री का कार्यभार, पुलवामा हमले पर CCS बैठक में भी शामिल

नई दिल्ली। अमेरिका से इलाज कराने के बाद भारत लौटे अरुण जेटली ने वित्त मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को वित्त मंत्री का कार्यभार संभालते ही अरुण जेटली पुलवामा हमले पर होने वाली कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस बैठक में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और एनएसए अजित डोभाल शामिल हैं, जबकि इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं।

Arun Jaitley back as Finance Minister, attends security meeting on Pulwama attack

अरुण जेटली ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक बस पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, इस हमले में अब तक 44 जवान शहीद हुए हैं। पुलवामा हमले के बाद CCS की बैठक हो रही है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

जेटली ने पुलवामा हमले पर ट्वीट किया, 'सीआरपीएफ जवानों पर हमला आतंकवादियों का एक कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है, देश शहीद जवानों को सलाम करता है और हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। इस जघन्य कृत्य के लिए आतंकवादियों को अविस्मरणीय सबक सिखाया जाएगा।'

अमेरिका से इलाज कराकर लौटे अरुण जेटली

अमेरिका में इलाज कराने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भारत लौट आए थे। जेटली पिछले चार हफ्तों से अमेरिका में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। उन्होंने स्वदेश आते ही ट्वीट किया, 'वापस आकर खुश हूं।' जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल ने बजट पेश किया था। जेटली के विदेश जाने के बाद पीयूष गोयल को वित्तमंत्री का कार्यभार संभाला था। वित्त मंत्री अरुण जेटली इलाज करवाने अमेरिका गए थे। इससे पहले 14 मई, 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+