अरुण जेटली बोले, अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा है कि ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि ये तो राजनीतिक दृष्टि से घूमने-फिरने वाले लोगे हैं, ये पूर्व में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही साथ रह चुके हैं। भाजपा युवा मोर्चा को 'विजय लक्ष्य 2019' कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जेटली ने ये बातें कहीं। जेटली ने कहा कि इस तरह की गठबंधन की कोशिशों से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

Arun jaitley attacks mamata banerjee chandrababu naidu called opportunistic

जेटली ने कहा कि टीएमसी, टीडीपी जैसे दल कांग्रेस विरोध के नाम पर हमारे साथ रहे और अब धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कांग्रेस के साथ हैं। जेटली ने कहा कि टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया लेकिन अब उसी पार्टी के लोग कांग्रेस के साथ हैं। वो राहुल गांधी को विपक्ष का नेता कह रहे हैं। जेटली ने कहा कि ना सिर्फ टीडीपी औप टीएमसी बल्कि मायावती की बसपा और द्रमुक भी कभी एक के तो कभी दूसरे के साथ गठबंधन करते रहे हैं।

उद्योग मंडल फिक्की की सालाना आम बैठक में भी जेटली ने विपक्ष के गठबंधन पर वार किया। बैठक को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, भारत स्थिर नीतिगत निर्णय तथा सुधारों के रास्ते में निरंतर आगे बढ़ने के लिये एक कमजोर गठबंधन ठीक नहीं होगा।

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन पर जेटली ने कहा कि देश किसी भी तरह से कमजोर गठबंधन सहन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, आपको एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है। आप एक कमजोर गठबंधन को सहन नहीं कर सकते। ऐसी सरकार में एक दिन हो सकता है कि एक भागीदार कहे कि अगर आपने मेरे राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया, मैं समर्थन वापस ले लूंगा। फिर दूसरे भी कहेंगे, मेरे राज्य को यह दर्जा क्यों नहीं मिलना चाहिए। गठबंधन सरकार में ऐसी मुश्किल स्थिति खड़ी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+