अरुण जेटली ने कोर्ट में कहा, केजरीवाल ने मुझे बदनाम किया है
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केजरीवाल की तरफ से मानहानि का केस दर्ज कराने के बाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में बयान देने आए देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केजरीवाल और AAP के पांच अन्य नेता एक दूसरे के संपर्क में थे और एक सोची समझी रणनीति के तहत मेरे खिलाफ आरोप लगाए जो पूरी तरह झूठे हैं और मेरी और मेरे परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, मैंने किसी से कोई धन नहीं लिया है। जेटली ने कहा कि केजरीवाल ने यह झूठ कहा कि बेईमानी से धन निकाला गया और मैं इसका लाभार्थी था।












Click it and Unblock the Notifications