झारखंडी मां से आशीर्वाद लेते पीएम नरेंद्र मोदी की पेंटिंग देखी है आपने

रांची। पीएम नरेंद्र मोदी हाल में झारखंड गए थे। मौका था दुनिया की सबसे बड़ी हेल्‍थ स्‍कीम आयुष्‍मान भारत की लॉन्चिंग का। जगह थी धुर्वा स्थित प्रभात मैदान, जहां आयुष्‍मान भारत योजना की शुरुआत के मौके पीएम नरेंद्र मोदी को रांची के चित्रकार प्रवीण कर्मकार ने एक अद्भुत तोहफा दिया। प्रवीण की बनाई पेंटिंग झारखंड के सीएम रघुवर दास ने प्रधानमंत्री को भेंट की। प्रधानमंत्री ने जब पेंटिंग को देखा तो कुछ मिनट के लिए वह मौन हो गए, मानो चित्रकार की कला के जादू ने वश में कर लिया हो।

झारखंडी मां से आशीर्वाद लेते मोदी की पेंटिंग देखी है आपने

प्रवीण कर्मकार इस बात से बड़े खुश दिखाई दिए कि उनकी बनाई पेंटिंग को पीएम मोदी बड़े ही ध्‍यान रे कुछ देर निहारते रहे। प्रवीण कर्मकार ने सीएम रघुवर दास के कहने पर यह पेंटिंग बनाई। पेंटिंग में एक झारखंडी बुजुर्ग महिला आशीर्वाद दे रही है और पीएम मोदी हाथ जोड़कर खड़े हैं। पेंटिंग में बुजुर्ग महिला और पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा झारखंड की पहचान जगन्‍नाथ मंदिर को भीा दर्शाया गया है। प्रवीण बताते हैं कि सीएम के कहने पर उन्‍होंने पांच घंटे में यह पेंटिंग बनाई।

प्रवीण की 'चायवाला' पेंटिंग को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड

पिछले साल प्रवीण कर्मकार की पेंटिंग इटली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 'फेब्रियानो इन एक्वारिले में पुरस्कृत की जा चुकी है। यहां उनकी पेंटिंग 'झूमर-2 को प्रदर्शित किया गया।

झारखंडी मां से आशीर्वाद लेते पीएम नरेंद्र मोदी की पेंटिंग देखी है आपने

इसमें 60 देशों से 1050 चयनित चित्रकारों ने हिस्सा लिया। वहां ऑन द स्पॉट मैक्सी हैंड कंपीटिशन में उनकी वाटर कलर पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कला समीक्षकों ने न सिर्फ सराहा, बल्कि वह प्रवीण पुरस्कार प्राप्त करने में भी सफल रहे। इनकी पेंटिंग का विषय था चायवाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+