आर्टिस्ट ने आंख के अंदर बना डाला तिरंगा, तस्वीरें हुईं वायरल, लोग बोले-देशभक्ति को सैल्यूट

नई दिल्ली, 10 अगस्त: देश आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। आजादी के 75 साल को सेलिब्रेट करने के लिए केंद्र सरकार 'हर घर तिरंगा' कैंपेन चला रही है। जिसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नागरिक से 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। देश में इस समय लोगों अपने घरों, दुकानों पर तिरंगा लगा रहे हैं। इसी बीच तमिलनाडु के एक आर्टिस्ट पर देशभक्ति का ऐसा खुमार चढ़ा। उसने अपनी आंख के अंदर तिरंगा बना डाला।

फोटो: Social media

आंख की पुतली पर पेंट किया तिरंगा

आंख की पुतली पर पेंट किया तिरंगा

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के 52 वर्षीय यूएमटी राजा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपनी आंख के अंदर तिरंगा बनाकर जब उसकी तस्वीरें साझा की। यूएमटी राजा एक मिनिएचर आर्टिस्ट हैं। जो बेहद ही सूक्ष्म जगहों पर अपनी कलाकारी करते हैं। उनकी ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस चेतावनी के साथ शेयर किया गया कि इस तरह के चीजें ट्राय

तिरंगा बनाने के लिए इन चीजों का किया था उपयोग

तिरंगा बनाने के लिए इन चीजों का किया था उपयोग

आर्टिस्ट यूएमटी राजा ने रविवार को अपनी बेटीकी निगरानी में तिरंगा पेंट कर अपनी आंख में चिपकाया था। राजा की बेटी आंखों की डॉक्टर है। उन्होंने अपनी आंख में तिरंगा बनाने के लिए मोम और अंडे की सफेदी के मिश्रण का इस्तेमाल किया। राजा ने सबसे पहले तिरंगे को चिकन के अंडे की सफेदी पर मौजूद बहुत पतली परत पर पेंट किया और फिर उसे अपनी आंख के सफेद वाले हिस्से पर लगभग 20 मिनट तक चिपकाए रखा।

16 कोशिशों में बनकर तैयार हुआ था तिरंगा

16 कोशिशों में बनकर तैयार हुआ था तिरंगा

राजा ने कहा कि उसने शीशा देखकर पेंटिंग पूरी की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी निगाह शीशे पर टिकाए रखने में मुश्किल हुई लेकिन उन्होंने 16 कोशिशों के बाद पेंटिंग खत्म किया। हालांकि, उन्होंने दूसरों को उनकी नकल न करने की चेतावनी दी। राजा ने कहा कि, मैंने राष्ट्रीय ध्वज को चित्रित किया और इसे अपनी आंखों पर रखा ताकि इस बारे में जागरूकता पैदा हो सके कि हमारा राष्ट्र ध्वज कितना महत्वपूर्ण है और इसे हमारी आंखों की तरह संरक्षित किया जाना चाहिए।

आर्टिस्ट ने लोगों के घर पर ट्राई ना करने दी सलाह

आर्टिस्ट ने लोगों के घर पर ट्राई ना करने दी सलाह

उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने अंडे की सफेदी की परत के बारे में अध्ययन किया और इस बात की रिसर्च की,इससे आंख पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? उन्होंने कहा कि अगर पेंट आंख के फैल जाया या फिर कॉर्निया के पास चला जाता, तो वह काफी घातक हो सकता था। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वे बिना किसी विशेषज्ञ की निगारानी के यह प्रयास ना करें।

इस स्टंट को लेकर क्या कहा डॉक्टर्स ने

इस स्टंट को लेकर क्या कहा डॉक्टर्स ने

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वही लोग उनके देशभक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ आंख के डॉक्टरों ने लोगों को ऐसा ना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, आंख के अंदर इन पदार्थों की मदद से तिरंगा बनाने से आंख को नुकसान पहुंच सकता है। उनसे एलर्जी और आंखों में खुजली हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+