आर्टिस्ट ने पेंसिल की नोंक पर बनाई Sonu Sood की प्रतिमा, एक्टर का आया रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के बीच जरुरतमंद लोगों की मदद कर असल जिंदगी के हीरो बन चुके हैं। महामारी के दौरान जब लोग घरों में बंद थे, तब सोनू सूद प्रवासियों को उनके घर भेज रहे थे। उन्होंने लॉकडाउन में शुरु किया ये परमार्थ का काम अनलॉक में भी जारी रखा है। सोनू सूद के पास जो भी गरीब, मजबूर मदद के लिए पहुंच रहे हैं, वह उनकी बखूबी दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग मूर्ति, तस्वीरें बनाकर या फिर अपनी दुकान आदि का नाम सोनू सूद रखकर अभिनेता का धन्यवाद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Sonu Sood: Pencil Tip पर बना डाली Sonu Sood की प्रतिमा, Actor का Reaction आया सामने । वनइंडिया हिंदी
    सोनू सूद ने किया रीट्वीट

    सोनू सूद ने किया रीट्वीट

    इसी क्रम में एक कलाकार ने पेंसिल की नोंक पर सोनू सूद की प्रतिमा बनाई है, जिसकी तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये प्रतिमा लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं। सोनू सूद ने भी इस पोस्ट को ट्विटर पर रीट्वीट किया है। वहीं ट्विटर यूजर और कलाकार मिथुल प्रजापति ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है, 'पेंसिल की नोंक पर सोनू सूद की प्रतिमा। सर आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लव यू सर।' वहीं सोनू सूद ने बिना कैप्शन दिए इस पोस्ट को शेयर किया है।

    कलाकार की प्रशंसा कर रहे लोग

    कलाकार की प्रशंसा कर रहे लोग

    इस अनोखी कला की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग कलाकार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा है कि पेंसिल की छोटी सी नोंक पर ये प्रतिमा बनाना कितना मुश्किल भरा रहा होगा। दीपक कुमार नामक यूजर ने लिखा है, 'सलाम है इस कारिगरी और कलाकारी को यह तो खुद सोनू पर भी भारी है।' प्रमोद प्रजापति नामक यूजर ने कहा, 'आखिरकार सफलता मिल ही गई तुम्हारी मेहनत रंग लाई मिथुल बहुत बहुत धन्यवाद, सोनू सूद सर भाई की कला को पहचानने के लिए।'

    पेंटिंग भी बना रहे हैं लोग

    इस पोस्ट को अब तक 6.8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं लोग कमेंट कर इसपर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने सोनू सूद की पेंटिंग बनाकर उनका आभार व्यक्त किया है। ऐसे बहुत से पेंटिंग वाले पोस्ट भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट किए हैं। सोनू सूद ने अब तक बहुत से लोगों का इलाज करवाया है। साथ ही कई छात्रों को विभिन्न सुविधाएं देकर उनकी पढ़ाई में भी मदद की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+