AI Pictures: दिल्ली-कोलकाता में होती बर्फबारी तो ऐसा होता नजारा, AI की तस्वीरें हुईं वायरल, आपने देखी क्या?

अंगशुमन चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने एआई के माध्यम से कुछ एडिट की तस्वीरों को शेयर किया था,जो कि बहुत ज्यादा सुंदर हैं और इसी वजह से वो वायरल हो गईं।

AI Pictures:

AI Pictures Viral (दिल्ली-कोलकाता में बर्फबारी ): पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की मार सह रहा है। कोहरे और शीतलहर के आगोश में घिरे लोग जल्द से जल्द राहत चाहते हैं। सड़कों पर लोग आग तापते दिख रहे हैं तो घरों में लोग रजाई में दुबके हुए हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया है। कहते हैं ना कल्पनाओं की उड़ान बहुत ज्यादा सुंदर और लंबी होती है इसलिए वायरल तस्वीरें बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। दरअसल अंगशुमन चौधरी नाम के एक ट्विटर यूजर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से कुछ एडिट की तस्वीरों को शेयर किया था, जो कि बहुत ज्यादा सुंदर थीं और इसी वजह से वो वायरल हो गईं।

इंडिया गेट पर मोटी बर्फ की लेयर दिखाई पड़ती...

Recommended Video

    Weather Update: अगले दो दिन Delhi-UP पर भारी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट | वनइंडिया हिंदी | *News

    इन तस्वीरों में असंभव को संभव करने का प्रयास किया गया है। इन तस्वीरों में ये दिखाया गया है कि अगर दिल्ली और कोलकाता में बर्फबारी होती तो कैसा नजारा होता? तस्वीरों में बताया गया है कि अगर दिल्ली में बर्फबारी होती तो इंडिया गेट पर मोटी बर्फ की लेयर दिखाई पड़ती और लोग छतरी और भारी-भरकम ड्रेस के साथ सड़कों पर दिखाई देते। जो भी इन तस्वीरों को देख रहा है उसके मुंह से सिर्फ Wow ही निकल रहा है और इसी वजह से लोग इन तस्वीरों को जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

    'बर्फबारी के दौरान नई और पुरानी दिल्ली कैसी दिखेगी'

    इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अंगशुमन चौधरी ने लिखा, "भारी बर्फबारी के दौरान नई और पुरानी दिल्ली कैसी दिखेगी? मैंने हमेशा सोचा है और अब, एआई ने मुझे इसकी कल्पना करने में मदद की है।"

    वायरल हुई तस्वीरें

    अंगशुमन ने इसके अलावा दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें कोलकाता में स्नोफॉल के दौरान सड़कों और कारों का क्या नजारा होता, उसे प्रदर्शित किया गया है। आपको बता दें कि इस पोस्ट को अंगशुमन ने एक दिन पहले शेयर किया है और खबर लिखे जाने तक इस पर 18.5K Views आ चुके हैं और इसे 31 बार Retweets किया जा चुका है।

    परेशान कर रही है दिल्ली की सर्दी

    देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। आज यहां तापमान 2.8 डिग्री डिग्री पहुंच गया है जो कि इस सीजन में सबसे कम है। शीतलहर का अलर्ट जारी है, लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। राजधानी में सर्दी के बढ़ने का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है, ये विक्षोभ 7 जनवरी के बाद वीक हो जाएगा और इसके बाद दिल्ली की सर्दी में कमी आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+