Article 370: हालात का जायजा लेने आज कश्मीर जाएंगे NSA अजित डोवाल

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर को आर्टिकल 370 से मिलने वाले विशेषाधिकार को वापस लेने का फैसला किया गया है। जम्मू-कश्मीर अब अलग केंद्रशासित राज्य बन गया है और इसके अलावा लद्दाख भी अलग केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। वहीं, खबर आ रही है कि हालात का जायजा लेने आज एनएसए अजित डोवाल कश्मीर के दौरे पर जाएंगे।

Article 370: NSA Ajit Doval is expected to visit Kashmir valley

एनएसए अजित डोवाल अन्य अधिकारियों के साथ आज कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि दो सप्ताह पहले भी अजित डोवाल कश्मीर के दौरे पर गए थे। उस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर के दौरे पर गए थे। वहीं, आर्किटल 370 पर फैसले के बाद घाटी में 8 हजार अतिरिक्त जवान भेजे जा रहे हैं। भारतीय वायुसेना और इंडियन आर्मी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

देशभर के अलग-अलग हिस्सों से जवानों को एयरलिफ्ट करके घाटी भेजा जा रहा है। इन तमाम जवानों को उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम और अन्य राज्यों से एयरलिफ्ट करके कश्मीर घाटी में भेजा जा रहा है। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करने की घोषणा की, इसके बाद घाटी में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए जवानों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का भी जैसलमेर दौरा रद्द कर दिया गया है और अब वह दिल्ली में ही रहेंगे। जनरल रावत आर्मी स्काउट मास्टर्स कंपटीशन के पांचवे एडिशन में शिरकत करने के लिए जैसलमेर जाने वाले थे, लेकिन जम्मू कश्मीर में उठापटक के बीच उनके इस दौरे को खत्म कर दिया गया है। इसके पहले, राज्यसभा में अमित शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि लद्दाख को केंद्र शासित राज्य का दर्ज दिया जाए, ताकि यहां रहने वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+