अकबर लोन के ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे पर सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार तो नेता के छोटे भाई ने दी सफाई

सुप्रीम कोर्ट में इन दिनों जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के मामले में सुनवाई चल रही है। वहीं सोमवार को इस केस की सुनवाई के दौरान नेशनल कान्‍फ्रेंस के नेता मोहम्‍मद अकबर लोन का 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' का पुराना बयान सामने आया। मुख्‍य न्‍यायधीश ने नाराजगी जताते हुए लोन से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा था। जिस पर नेशनल कान्‍फ्रेंस के नेता लोन के बेटे हिलाल अकबर लोन ने पर प्रतिक्रिया दी है।

Hilal Akbar Lone


बता दें अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने वालों में नेशनल कान्‍फ्रेंस के नेता अकबर लोन भी शामिल हैं। उन्‍होंने कोर्ट की फटकार पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल अकबर लोन ने कहा ये घटना शायद 2010 की है इसे पुराने मुद्दें को इसलिए उठाया जा रहा है क्‍योंकि चुनाव का मौसम है।

लोन ने कहा इसलिए, वे सिर्फ इन मुद्दों को उठा रहे हैं। वहीं दूसरी बात आरोप लगाए गए हैं (मोहम्मद अकबर) लोन साहब के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश है तो हम हलफनामा दाखिल करेंगे। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे। इसके साथ उन्‍होंने कहा इससे याचिका (अनुच्छेद 370 पर) पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ने वाला है।


बता दें सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने कहा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया था।

जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि अकबर लोन अदालत में हलफनामा दाखिल करें और कहें कि कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंगल है और वह संविधान का मानते हैं यानी पालन करते हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि संविधान के अनुच्‍छेद 370 का इस्‍तेमाल करके लोन ने सर्वाच्‍च न्‍यायालय में याचिका दालिल की है तो उन्‍हें संविधान का हर हाल में पालन करना चाहिए।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि लोन को एक हलफनामा दायर करना चाहिए जिसमें वो कहे कि वह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद और अलगाववाद का विरोध करते हैं।

वहीं इस मुद्दें लोन की ओर से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले से अपना किनारा करते नजर आए। सिब्बल ने कहा अगर वो कुछ ऐसा कहें तो उन्‍हें स्‍वयं सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना करें। इसके साथ ही सिब्बल ने कहा कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग है और अनुच्‍छेद 370 की सुनवाई के दौरान हर किसी को भारत की संप्रभुता पर पूर्ण विश्‍वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+