नेशनल टीवी पर स्‍वयंवर रचा दुल्‍हन बनेंगी अर्शी खान, मेकर्स से मांगे इतने करोड़ रुपए की फीस

नई दिल्‍ली, 26 जून। रियलिटी शो बिग बॉस से मशहूर हुई मॉडल और एक्‍ट्रेस अर्शी खान इन दिनों अपने 'स्‍वयंवर' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही टीवी पर स्वयंवर शो 'आएंगे तेरे सजना' के साथ आने वाली हैं। इस शो के जरिए अर्शी खान अपने लिए दूल्हा तलाशेंगी। आपको बता दें कि इस शो के लिए अर्शी खान को मोटी रकम मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्शी ने स्वंयवर शो के लिए 7 करोड़ फीस मांगी है। ये शो अगस्त में टेलीकास्‍ट हो सकता है। आपको बता दें कि अर्शी खान अपने मूड स्विंग्स और बेबाक नेचर के लिए पॉपुलर हैं।

नेशनल टीवी पर स्‍वयंवर रचा दुल्‍हन बनेंगी अर्शी खान, मेकर्स से मांगे इतने करोड़ रुपए की फीस

मेकर्स शो में अर्शी को किसी भी हाल में लेना चाहते थे। अर्शी अपनी पर्सनैलिटी के चलते इस स्वयंवर शो को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने का दम रखती हैं। लोगों ने अर्शी को बिग बॉस में पसंद किया था। इसलिए अब जानकारी मिल रही है कि मेकर्स अर्शी को स्वयंवर शो के लिए 7 करोड़ देने पर मान गए। वैसे बता दें कि अर्शी खान को स्वयंवर के लिए शहनाज गिल से भी ज्यादा फीस दी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 13' के बाद जब शहनाज गिल ने स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगे' किया था तो उसके लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

हालांकि तब ऐसी खबरें भी थीं कि शहनाज गिल के पिता इतनी कम रकम से नाखुश थे और उन्होंने शहनाज को वह शो करने से मना किया था। वहीं आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अर्शी खान ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके स्वयंवर में सलमान खान उनके लिए दूल्हा ढूंढने में मदद करें। अर्शी ने कहा था, 'मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए। एक वही हैं जिन्होंने मुझे ग्रो करने और सक्सेस पाने में मदद की है। बिग बॉस के घर में उन्होंने मुझे जिंदगी भर की सीख दी।'

OTT प्रोजेक्‍ट्स में भी आएंगी नजर

अर्शी खान ने आने वाले दिनों में अपने काम के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में मैं ओटीटी प्रोजेक्‍ट्स में काम करने वाली हूं। उन्‍होंने कहा कि ओटीटी स्क्रीन के लिए मुझे कई भूमिकाएं ऑफर की गई हैं. लेकिन मैं अपने स्वयंवर की शूटिंग में व्यस्त रहूंगी, जिसके चलते कई प्रोजेक्ट मेरे हाथ से निकल गए हैं। हालांकि स्‍वयंवर पूरा होने के बाद वो फिर से एक्‍टिंग में वापस आएंगी। उन्‍होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्‍ट्स हैं जो अभी पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+