Tractor Rally: लाल किले में फंसे थे 200 कलाकार, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षित निकाला
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकाले गए ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने जमकर उत्पात मचाया। दिल्ली पुलिस को चमका देते हुए आंदोलनकारी लाल किले तक जा पहुंचे। लाल किले के अंदर भारी संख्या में आंदोलनकारी दाखिल हो गए थे। इन आंदोलनकारियों के कारण लाल किले के पास करीब 200 कलाकार फंस गए थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले ये आर्टिस्ट गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हुए थे। जब किसानों ने लाल किले पर तांडव किया, वे कलाकार पास में ही दरियागंज की GO Mess में मौजूद थे।

पुलिस को जैसे ही इनके फंसे होने की सूचना मिली तो उसने इन्हें वहां से निकाला। दरिया गंज इलाके के डीसीपी ऑन्टो अलफोंस ने बताया कि हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन कलाकारों को वहां से निकाला और उन्हे किसी सुरक्षित ठिकाने पर ले जाकर खाने-पीने का सामान दिया। जानकारी के मुताबिक ये 200 कलाकार करीब 4 घंटे तक कंपकंपाने वाली ठंड में GO Mess में ठिठुरते रहे। दोपहर 12 बजे से GO Mess में फंसे इन कलाकारों को हालात नियंत्रण में आने पर शाम के करीब 4 बजे वहां से निकाला गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस और CRPF जवानों की सुरक्षा में वहां से निकालकर धौला कुआं के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में पहुंचाया गया।
Recommended Video
बता दें कि नए कृषि कानूनों के विरोध में निकाले गए ट्रैक्टर परेड के दौरान सैकड़ों किसान निर्धारित रूट छोड़कर दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में घुस गए। लाठी, डंडे, रॉड और तलवारों से लैस किसानों ने रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। साथ ही उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। किसानों की इस हिंसा में 86 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
दिल्ली में आज हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 4 FIR दर्ज किए हैं। इनमें से एक पांडव नगर, दो गाजीपुर थाने और एक सीमापुरी थाने में दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों पर 8 बसें, 17 गाड़ियां, 4 कंटेनर और 300 से ज्यादा बैरिकेड तोड़ने के आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications