यूक्रेन से भी तक 15900 लोगों को भारत वापस लाया गया: केंद्र सरकार
नई दिल्ली, 07 मार्च। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। अभी तक इस मिशन के तहत तकरीबन 15900 बच्चों को वापस लाया जा चुका है। इन लोगों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इस बात की जानकार दी है कि रविवार को 11 विशेष विमानों से 2135 लोगों को स्वदेश वापस लाया गया है।
Recommended Video

15900 लोगों को लाया गया वापस
उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 22 फरवरी 20222 से 15900 से अधिक लोगों को अभी तक वापस लाया जा चुका है। अभी तक 13852 भारतीय 66 अलग-अलग विशेष विमान से भारत वापस आ चुके हैं। भारतीय वायुसेना ने 10 उड़ान के जरिए ऑपरेशन गंगा के तहत 2056 लोगों को वापस लाने का अभी तक काम किया है। इसके साथ ही एयरफोर्स 26 टन राहत सामग्री भी इन देशों में पहुंचा चुका है। गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन में रूस के द्वारा युद्ध के ऐलान के बाद से ही भारत लगातार यहां फंसे नागरिकों को वापस लाने का अभियान चला रह है।

चार मंत्रियों को भेजा गया यूक्रेन
यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 28 फरवरी को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरन रिजिजू, वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है, जो भारतीय नागरिकों को यहां से बाहर निकालने में मदद करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने वायुसेना से भी इस मिशन के लिए मदद मांगी है, जिसके बाद वायुसेना सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के जरिए लोगों को यहां से तेजी से वापस लाने का काम कर रहा है।

रविवार को 11 विमान पहुंचे भारत
रविवार को जो विशेष नागरिक विमान चलाए गए, उसमे से 9 विमान दिल्ली और 2 विमान मुंबई लैंड कर चुके हैं। बुडापेस्ट से 6 फ्लाइट, 2 फ्लाइट बुचरेस्ट से, 2 फ्लाइट रेजशॉ, एक फ्लाइट कोसाइस से है। उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 8 विशेष विमान सोमवार को भार पहुंच रहे हैं, जिसमे पांच विमान बुडापेस्ट, दो विमन सकीवा, एक विमान बुचरेस्ट से वापस आ रहे हैं। इन विमानों से 1500 से अधिक लोगों के वापस आने की संभावना है।

इंडियो ने भरी सर्वाधिक उड़ान
ऑपरेशन गंगा मिशन में इंडिगो विमान ने सबसे अधिक उड़ानें भरी हैं। 7 मार्च तक कुल 64 फ्लाइट में से तकरीबन 52 फीसदी फ्लाइट इंडिगो की रही हैं। इंडिगो के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी वॉल्फगैंग ने कहा कि हम अभी तक 7180 भारतीय नागरिकों को वापस ला चुके हैं और हमे इसपर गर्व है। बता दें कि अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए भारत की ओर से कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सूमी से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए चार बसों को भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications