अरुणाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत और 7 हुए घायल

नई दिल्ली, जुलाई 14। देश के कई राज्यों में इस वक्त लोग मौसम की मार झेल रहे हैं तो वहीं सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए भी बारिश का मौसम कई तरह की समस्याएं लेकर आया है। बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण भारतीय सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

Recommended Video

    Arunachal में Army का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा? | वनइंडिया हिंदी
    ITBP

    ITBP पहुंची मदद के लिए

    जानकारी के मुताबिक, ये हादसा अरुणाचल प्रदेश के पंगो और पलसी के बीच खराब मौसम के कारण हुआ। इस हादसे के बाद ITBP के जवान तुरंत मदद के लिए पहुंच गए और घायल जवानों को ITBP के अस्पताल तक पहुंचाया गया। इस दौरान कम घायल हुए जवानों का उपचार मौके पर ही किया गया।

    देशभर में बारिश बनी आफत

    आपको बता दें कि इस वक्त मौसम की मार पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में देखने को मिल रही है। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से आफत आ गई है। पहाड़ों में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बाढ़ की स्थिति है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून दस्तक दे चुका है और पिछले 24 घंटे के अंदर झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+