बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाला फौजी जीतू गिरफ्तार

मेरठ। बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले फौजी जीतू को नोएडा एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। जीतू को कश्मीर से एसटीएफ और पुलिस की टीम लेकर बुलंदशहर आ रही है, वह वहां पर कारगिल में तैनात है। बवाल के अगले ही दिन जाकर उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। शुक्रवार को टीम जम्मू से हवाई जहाज से फौजी को दिल्ली लाई।

Army soldier jeetu arrested from jammu kashmir in connection with Inspector Subodh Kumar death in Bulandshahr violence

सूत्रों के मुताबिक आरोपी फौजी जीतू को एसटीएफ की टीम गुप्त स्थान पर ले गई। बताया जा रहा है कि, फौजी ने जिस हथियार से इंस्पेक्टर को मारा था, उसकी तलाश में टीम रात में ही फौजी को बुलंदशहर भी ले जाएगी। आरोप है कि उसने ही इंस्पेक्टर की पिस्टल उठायी थी। उसके पास इंस्पेक्टर की पिस्टल होने और उसी के द्वारा इंस्पेक्टर को गोली मारे जाने का भी संदेह पुलिस को है। बवाल का 2.48 मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक को इंस्पेक्टर की लाश के पास से कुछ उठाते हुए दिखाया गया है।

इस युवक की शिनाख्त महाव गांव के जीतू फौजी के रूप में होने का दावा किया जा रहा है। उसके बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह कारिगल में तैनात है और हिंसा के बाद ही वह शाम को निकल गया था और अगले ही दिन उसने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

इसके अलावा यूपी के बुलंदशहर के स्याना में कथित गोकशी के बाद हुई हिंसा में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। हिंसा की घटना के बाद सामने आई वीडियो फुटेज में से पहचान करते हुए एसआईटी ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+