कश्मीर में सेना के जवानों ने की पुलिस के जवानों की पिटाई, इंंस्पेक्टर समेत छह पुलिस वाले घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सेंट्रल कश्मीर में सेना के जवानों की ओर से जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को पीटने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह पुलिस वाले घायल हैं। पुलिस ने सेना के जवानों के खिलाफ सेक्शन 147, 148, 307, 323, 332, 452 और 102 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शुक्रवार रात की घटना
सेंट्रल कश्मीर के गुंड इलाके में यह घटना हुई है जिसमें एक अस्सिटेंट सब-इंंस्पेक्टर समेत छह पुलिस जवान घायल हैं। यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के वाहन को चेकपोस्ट पर रोका। पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस गाड़ी में 24 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान सवार थे। एक रूटीन चेक के तहत ही इस गाड़ी को रोका गया था। पुलिस का आरोप है कि सेना के जवान गाड़ी से उतरे और उन्होंने पुलिस जवानों को पीटना शुरू कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की जान बचाई। सेना के जवानों पर यहां तक आरोप लगे हैं कि वे एक पुलिस स्टेशन तक में दाखिल हो गए थे। सेना के पास भी यह मामला पहुंचा है और सेना की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications