कुपवाड़ा के केरन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवानों की हालत गंभीर
नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया है। हमले में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के साथ ही यहां पर सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुपवाड़ा। नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया है। हमले में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के साथ ही यहां पर सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल कुपवाड़ा के दौरे पर जाएंगे। बुधवार को ही कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications