मेजर की पत्नी मर्डर केस में खुलासा: मुख्‍य आरोपी मेजर निखिल हांडा मेरठ से गिरफ्तार, लव ट्राइंगल का शक

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली के कैंट इलाके में दिनदहाड़े मेजर की अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की सनसनीखेज हत्‍याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस आरोप में एक अन्‍य आर्मी ऑफिसर मेजर निखिल हांडा को मेरठ के पास से गिरफ्तार किया है। मेजर हांडा वहीं शख्‍स है जिसपर मेजर अमित ने शक जाहिर किया था और आर्मी बेस अस्‍पताल में शैलजा के साथ मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में मेजर हांडा को देखा गया था जिसके बाद से उसका फोन स्‍विच ऑफ था। पुलिस मेजर हांडा की सिल्वर कलर की होंडा सिटी कार पर नजर रखी जा रही थी।

मेजर की पत्नी मर्डर केस में खुलासा: मुख्‍य आरोपी मेजर निखिल हांडा मेरठ से गिरफ्तार, लव ट्राइंगल का शक

जैसे ही मेरठ दौराला के पास मेजर हांडा की कार दिखने की सूचना मिली, पुलिस टीम मेरठ को रवाना कर दी गई और मेजर हांडा को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज और मृतका के पास से मिले मोबाइल की डीटेल्स से हत्यारोपी के बारे में अहम सुराग मिले थे। इन्ही सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिवार के करीबी रहे मेजर हांडा पर हत्या का शक जताया था।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मेजर हांडा अपनी कार में दिल्ली NCR में ही घंटों इधर-उधर चक्कर काटता रहा। इस बीच मेजर हांडा ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। जानकारी के मुताबिक पुलिस मेजर हांडा को दिल्‍ली लेकर आ रही है और यहां उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामला लव ट्राइंगल का ही सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार को 30 साल की शैलजा द्विवेदी की कार के अंदर सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद लाश को गाड़ी से बाहर फेंककर उसे सड़क हादसा दिखाने के लिए उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी गई थी। दिल्‍ली पुलिस का कहना था वह जल्द ही मामला का खुलासा कर देगी। सुबह 10 बजे शैलजा आर्मी की गाड़ी से दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी के लिए गई थी। हॉस्पिटल जाने के बाद शैलजा ने आर्मी की गाड़ी को वापस भेज दिया था, जिसके बाद वह किसी के साथ गाड़ी में हॉस्पिटल से निकल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+