भारतीय सेना का पाक की BAT पर तगड़ा वार, LoC के पार कई लॉन्च पैड तबाह किए

भारतीय सेना ने LoC के पार कई लॉन्च पैड तबाह किए

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एक बार फिर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने LoC पार पाकिस्तान के कई लॉन्च पैड को तबाह कर दिए। सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम(BAT) को तगड़ा जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुंच और कृष्णा घाटी सेक्टर में दोनों ओर से फायरिंग की गई।

 Army hits back at terror launch pads across LoC

इससे पहले सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया और एलओसी से लगी पाकिस्तान की 7 चौकियां तबाह कर दी। प्रशासन के आधेश पर पाकिस्तानी गोलीबारी को देखते हुए एहतियाती तौर पर पुंछ और राजौरी जिले में सीमा से लगे स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार को की गयी भारी गोलाबारी में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए, जबकि 5 साल की एक बच्ची सहित दो असैन्य लोगों की जान चली गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के मुताबिक पुंछ और नौशेरा में शाहपुर उप-क्षेत्र में मंगलवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी और गोलीबारी की। वहीं सेना की जवाबी कार्रवाई में पीओके में रखचिकरी और रावलाकोट में एलओसी के पास 7 चौकियों को तबाह कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+