जम्‍मू कश्‍मीर: बांदीपोर में सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया, तीन पाकिस्‍तानी आतंकी ढेर

श्रीनगर। सेना ने उत्‍तर कश्‍मीर के बांदीपोर में पाकिस्‍तान की तरफ से होने वाली घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। सेना ने घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया है। इन आतंकियों को मंगलवार को एक एनकाउंटर में सेना ने ढेर किया है। रक्षा सूत्रों की ओर से बताया गया कि आतंकी बांदीपोर के गुरेज से घुसपैठ की कोशिशें कर रहे थे। आतंकियों ने सेना को बक्तूर इलाके में चुनौती दी और सेना की तरफ से जवाब दिया गया।

bandipora

मंगलवार को दो पाक सैनिक कार्रवाई में मरे

सूत्रों ने बताया एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इलाके में ऑपरेशन जारी है। इस बीच पाकिस्‍तान तरफ से राजौरी जिले में एलओसी पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर पाकिस्‍तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में सेना की पोस्‍ट्स को निशाना बनाया। पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है। इसके अलावा मोर्टार से भी फायरिंग की गई। पाक की ओर से मंगलवार को भी सुंदरबनी, तंगधार और केरन सेक्‍टर में युद्धविराम का उल्‍लंघन किया गया है। फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था तो वहीं पाक के भी दो सैनिक ढेर हो गए थे। सेना का जो जवान पाक की गोलीबारी में शहीद हुआ है उसका नाम नायक कृष्‍ण लाल है। 34 वर्ष के नायक कृष्‍ण लाल अखनूर जिले के घागिरया गांव के रहने वाले थे। राजौरी के सुंदरबनी सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की तरफ से हुई नियंत्रण रेखा (एलओसी ) गोलीबारी में वह शहीद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+