लश्‍कर के साथ मुठभेड़ में कर्नल शहीद, चार जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सोमवार से घायल हुए 41 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के कर्नल संतोष महादिक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। वह 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अफसर थे।

jammu-terror-attack

एक आर्मी ऑफिसर के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम पर हाजी नाका के घने जंगलों में आतंकियों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्‍हें श्रीनगर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आतंकियों के साथ मुठभेड़ सोमवार रात से जारी है।

हमला किए जाने के बाद पुलिस व सेना की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच कई घंटे मुठभेड़ चली। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के साथ ही सेना के चार जवान भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाजी नाका के घने जंगलों और आसपास के इलाकों में 13 नवंबर से आतंकियों का तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को आतंकियों के घने जंगलों में छुपे होने की सूचना मिली थी। ऑपरेशन के पहले दिन भी सेना का एक जवान घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+