Army Chief Statement: सेना प्रमुख ने राहुल गांधी को क्यों नसीहत दी? जानिए क्या है मामला
Army Chief Statement: भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि, सेना को राजनीति में इंवॉल्व नहीं करनी चाहिए।
बता दें कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी न्यूज एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में ये बातें कही। उन्होंने इसके अलावा चीन के साथ बॉर्डर पर वर्तमान हालात को लेकर भी जानकारी दी।

सेना प्रमुख ने क्या कहा?
सेना प्रमुख ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि रक्षा मंत्री जी (राजनाथ सिंह) ने इस आरोप का जवाब दे दिया है और रक्षा मंत्रालय ने भी इस मामले पर विस्तार से बात कर चुकी है। हमें ये प्रयास करना चाहिए कि सेना को राजनीति में इंवॉल्व नहीं करें।'
ये भी पढ़ें India Today C-Voter: अगर आज हुए चुनाव तो कांग्रेस का होगा बुरा हाल! जानिए 'INDIA' को कितने सीट मिल सकती है
राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए थे?
दरअसल, राहुल गांधी पिछले दिनों भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बयान दिया था। राहुल गांधी ने कहा था कि, सेना प्रमुख पहले ही कह चुके हैं कि लद्धाख में चीनी घुसपैठ हुई है। राहुल गांधी के इस बयान का सेना प्रमुख ने खंडन करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी।
चीन को लेकर क्या कहा?
चीन को लेकर बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि, 'हमने चीन के साथ बातचीत को आगे बढ़ाया है।दोनों देशों के बीत बातचीत से सभी संदेह दूर होंगे। दोनों देशों के बीच कोई भी कंफ्यूजन न रहे। इसको लेकर हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए हमने कोर कमांडर्स को पावर दी है कि वे अपने लेवल तक इस पर फैसला ले सकें। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।'
ये भी पढ़ें India AI Vs China: क्या AI में चीन-अमेरिका को पछाड़ेगा भारत? मोदी सरकार का कितना बजट? जानें 5 बड़ी चुनौतियां












Click it and Unblock the Notifications