Mahakumbh 2025: लालू- ममता के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, जानिए विधानसभा में क्या कहा?

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर पिछले दिनों RJD प्रमुख लालू यादव और पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान पर देश भर के लोगों ने सवाल उठाया और अब यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इसको दोनों नेताओं पर निशाना साधा है।

लालू- ममता को सीएम योगी का जवाब

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि, "लालू यादव ने कुंभ को 'फालतू' कहा। सपा के एक अन्य साथी ने कहा कि महाकुंभ 'मृत्यु कुंभ' बन गया है । कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और टीएमसी नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बयान दिए। अगर सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करना अपराध है, तो हमारी सरकार उस अपराध को करती रहेगी।"

Mahakumbh 2025

जानिए लालू और ममता ने क्या कहा था ?

ममता बनर्जी ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कुंभ को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, "अपर्याप्त व्यवस्था की वजह से 29 जनवरी को प्रयागराज और 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची। मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन यह 'मृत्यु कुंभ' है।"

वहीं RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा था कि, "कुंभ का कहां कोई मतलब है, फालतू है कुंभ।' इस बयान के बाद लोगों ने दोनों नेताओं की खूब आलोचना की थी।"

'लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है'

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जब हम यहां चर्चा में भाग ले रहे हैं, उस समय प्रयागराज में 56.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। जब हम सनातन धर्म, मां गंगा, भारत या महाकुंभ के खिलाफ कोई निराधार आरोप या फर्जी वीडियो बनाते हैं तो यह इन 56 करोड़ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।"

यह आयोजन समाज का है- योगी

सीएम योगी ने आगे कहा, "यह आयोजन किसी पार्टी या संगठन विशेष द्वारा आयोजित नहीं किया जाता है।यह आयोजन समाज का है, सरकार अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सेवक के रूप में है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी सरकार को इस सदी के महाकुंभ से जुड़ने का अवसर मिला।"

भगदड़ पर राजनीति उचित नहीं- योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि, "हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जो 29 जनवरी को भगदड़ के शिकार हुए, जिन्होंने कुंभ के लिए यात्रा करते समय सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई। हमारी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं, सरकार उनके साथ खड़ी है, सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी लेकिन इस पर राजनीति करना उचित नहीं है।"

ये भी पढ़ें Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में विधानसभा सत्र का होगा आयोजन! जानिए सीएम योगी ने सदन में क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+