India Today C-Voter: अगर आज हुए चुनाव तो कांग्रेस का होगा बुरा हाल! जानिए 'INDIA' को कितने सीट मिल सकती है
India Today C-Voter: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के 8 फरवरी को समाने आए नतीजों में बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता पर वापसी की। इसी बीच बीजेपी के लिए एक और खुशी की खबर सामने आई है। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन ने अपना सर्वे जारी किया है। इस सर्वे रिपोर्ट ने पीएम मोदी और बीजेपी के लिए सुखद खबर लेकर आई है।
इस रिपोर्ट के मुताबित अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को टक्कर देने वाली INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है।

BJP को मिल सकती है इतनी सीटें
India Today C-Voter Mood of the Nation Opinion poll के सर्वे के मुताबिक अगर देश में इस वक्त चुनाव हुए तो BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन के मुताबिक BJP लगभग 281 सीटों के साथ अपने दम पर सरकार बना सकती है।
वहीं NDA दलों के सीटों को मिला दे तो ये आकड़ा 343 तक जा सकता है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी। NDA दलों के समर्थन के आधार पर सरकार चलानी पड़ रही है।
महज इतने सीटों पर सिमट सकती है 'INDIA'
वहीं इंडिया टुडे C-Voter मूड ऑफ द नेशन का सर्वे INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली INDIA गठबंघन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आम चुनाव 2024 में 232 सीटें जीतने वाली INDIA को महज 188 सीटें मिलने का अनुमान है। जो 2024 में मिले सीटों से 99 सीट कम है। वहीं इसके वोट शेयर में भी 20% से 25% तक गिरावट आने का अनुमान है।
कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका
इंडिया टुडे C-Voter मूड ऑफ द नेशन के सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हो रही है। लोकसभा चुनाव में 99 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस को महज 78 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसका मतलब ये है कि कांग्रेस को 21 सीट का नुकसान हो रहा है।जो एक बड़ा झटका माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications