जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए दूसरे दिन भी LAC का दौरा करेंगे आर्मी चीफ जनरल नरवणे
नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल मुकुंद नरवणे बुधवार को अपने लद्दाख दौरे के दूसरे दिन LAC का दौरा करेंगे। वो लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर जमीनी हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा लोकल कमांडरों से मुलाकात करेंगे। वो साथी जवानों की हौसला अफजाई करेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को भी सेना प्रमुख ने लोकल कमांडरों के साथ बैठक की थी और गलवान वैली में घायल हुए जवानों से मुलाकात की थी।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आर्मी चीफ नरवणे XIV कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। सिंह वही अधिकारी हैं जिनके साथ सोमवार को चीनी सेना के अधिकारी ने 12 घंटे तक बातचीत की थी। हरिंदर सिंह इस बातचीत का ब्यौरा आर्मी चीफ के सामने रखेंगे। साथ ही आगे किस तरह नेगोशिएट किया जाए, इसे लेकर भी आर्मी चीफ गाइडेंस दे सकते हैं।
Recommended Video
शीर्ष सैन्य कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम सत्र में शामिल होने के तुरंत बाद जनरल नरवणे लेह के लिए रवाना होंगे। सोमवार को शुरू हुए सम्मेलन में कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर गंभीर चर्चा की थी।
वायु सेना चीफ भी कर चुके हैं लद्दाख का दौरा
पिछले सप्ताह वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने लद्दाख और श्रीनगर वायु सैनिक अड्डों का दौरा किया था और क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना की तैयारियों का जायजा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications