लद्दाख: फॉरवर्ड पोस्ट पहुंचे सेना प्रमुख, चीन को सबक सिखाने वाले जांबाजों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दो महीने से विवाद जारी है। 15-16 जून की रात को हुई झड़प ने इस विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया। सीमा के हालात को देखते हुए भारतीय सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस बीच LAC पर तैयारियों का जायजा लेने खुद सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे पहुंचे। साथ ही वहां पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

Recommended Video

    India China Tension: Army Chief Naravane ने LAC के जांबाजों को किया सम्मानित | वनइंडिया हिंदी
    army

    भारतीय सेना के मुताबिक जनरल एम.एम. नरवणे ने पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चीनी सेना से मुकाबला करने वाले जवानों से मुलाकात की। साथ ही उनकी वीरता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सेना प्रमुख ने LAC पर तैयारियों की भी समीक्षा की। सीमा विवाद के बीच सेना प्रमुख का लद्दाख दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को लेह स्थित आर्मी हॉस्पिटल में उन्होंने घायल जवानों से मुलाकात की थी।

    वायुसेना प्रमुख भी कर चुके हैं दौरा
    गलवान घाटी में हुए झड़प के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना को भी अलर्ट कर दिया गया था। इसी बीच 17-18 जून को वायुसेना प्रमुख लेह और श्रीनगर बेस का दौरा करने पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों से वायुसेना के फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर लेह में उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने सेना को हर तरह की कार्रवाई की छूट दे रखी है।

    'पीछे हटने पर बनी सहमति'
    वहीं मंगलवार को सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि भारत और चीन के बीच मोल्‍डो में हुई कोर कमांडर स्‍तर की वार्ता सकारात्‍मक रही है। बातचीत एक सकारात्‍मक, आपसी सौहार्द और सृजनात्‍मक माहौल में हुई। सेना ने आगे कहा कि पीछे हटने को लेकर भी आपसी सहमति बनी है। आने वाले दिनों में दोनों पक्षों की तरफ से इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+