दो दिन के दौरे पर कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवणे, सुरक्षा स्थिति का ले रहे जायजा
दो दिन के दौरे पर कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवणे, सुरक्षा स्थिति का ये रहे जायजा
श्रीनगर, 2 जून: सेना प्रमुख जनरल एमएन नरवणे आज कश्मीर पहुंचे हैं। जनरल एमएम नरवणे दो दिन कश्मीर में रहेंगे और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। दौरे के पहले दिन आज सेना के सीनियर अफसरों ने उनको मौजूदा सुरक्षा स्थिति और ओवर ग्राउंड वर्कर्स नेटवर्क को पहचानने के लिए किए जा रहे काम के बारे में जानकारी दी। उनको चिनार कॉर्प्स कमांडर ने एलओसी और भीतरी इलाकों की स्थिति से भी अवगत कराया।

Recommended Video
भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि सेना प्रमुख ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। सेना प्रमुख सेना की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही कोरोना वॉरियर्स से भी मुलाकात करेंगे।
इस साल 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच सीजफायर एग्रीमेंट हुआ है। समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं एलओसी पर फायरिंग नहीं करेंगी। समझौते के बाद से एलओसी पर फायरिंग की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। सेना प्रमुख ऐसे समय में कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं, जब भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर सीजफायर को 100 दिन हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications