सेना प्रमुख बोले, कहा- 'कट्टर युवा जल्द समझ जाएंगे बंदूक समाधान नहीं है'

जम्मू। जम्मू कश्मीर लाइट इंफेन्ट्री की स्थापना के सात दशक पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में जनरल बिपिन रावत ने उम्मीद जतायी कि राज्य की स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी। कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल ने कहा कि, कश्मीर में कुछ नौजवान ऐसे हैं जो भटक गए हैं। जिनका रेडिकलाइजेशन हो गया है। लेकिन समय दूर नहीं है जब उन्हें यकीन हो जाएगा कि बंदूक से ना फौज अपना सकसद पूरा कर सकेगी और ना ही आतंकवादी। अमन और शांति का रास्ता हमें मिलकर निकालना है।

rawat

जनरल रावत ने कहा कि घाटी की स्थिति में सुधार के लिए शांति ही एकमात्र उपाय है और ज्यादातर लोग इस बात को मानते हैं। कश्मीर में स्थिति खराब होने की बात को नकारते हुए उन्होंने कहा कि वहां माहौल खराब हुआ है लेकिन स्थिति नहीं बिगडी है।उन्होंने कहा, शांति, कश्मीर में स्थिति को सुधारने का एकमात्र तरीका है जो लगभग तीन दशकों से आतंकवाद का साक्षी रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को राज्य की सबसे बडी खासियत 'कश्मीरियत से रूबरू कराने की जरूरत है और सभी मिलकर यह काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि घाटी के लोगों का एक वर्ग भटक गया था, लेकिन यह संख्या बहुत छोटी है। घाटी के लोग शांति चाहते हैं। सेना प्रमुख ने 70 वर्षों से देश में सेवारत इस रेजिमेंट के योगदान की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+