आतंकियों के सफाये की ओर सेना, 15वें दिन ऑपरेशन में 8 मारे गये

Keran: Army calls of search, 8 terrorists killed
हिंडन। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे केरन सेक्टर में घुसपैठ करने वाले हथियारबंद आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में आठ आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी मंगलवार को भारतीय सैन्य प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने दी।

वायु सेना के वार्षिकोत्सव एयर फोर्स डे परेड के इतर सैन्य प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि यह घुसपैठ नहीं है, यह घुसपैठ की हताश कोशिश है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी नाले में छुपकर बैठे हुए थे, वहां उन्हें क्या मिलना था, नाले में छिपकर वे लोग क्या कर रहे थे। हमने उनमें से सात को मार गिराया।

सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए अभियान का मंगलवार को 15वां दिन है। माना जा रहा है कि यह लड़ाई अपने आखिरी दौर में है और सेना बिल्कुल आखिरी सफाये में जुटी हुई है। बिक्रम सिंह ने कहा कि बिना पाकिस्तानी सेना की मदद और जानकारी के इतनी बड़ी संख्या में घुसपैठ संभव नहीं है। जनरल सिंह ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि इस तरह की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का समर्थन रहता है। जनरल सिंह की राय है कि ठंड से पहले इस तरह घुसपैठ की और गतिविधियों को पाकिस्तानी सेना अंजाम देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+