अर्जुन रामपाल को हुआ कोरोना, कहा- ये समय बहुत डरावना है, बीते 24 घंटे में ये सितारे भी हुए वायरस के शिकार
अर्जुन रामपाल को हुआ कोरोना, कहा- ये समय बहुत डरावना है, बीते 24 घंटे में ये सितारे भी हुए वायरस के शिकार
मुंबई, 18 अप्रैल: कोरोना वायरस का खतरा बॉलीवुड सिनेमा जगत पर भी बढ़ता जा रहा है। हर कई सेलेब्रिटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में ताजा नाम अभिनेता अर्जुन रामपाल का है। एक्टर अर्जुन रामपाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन रामपाल ने शनिवार (17 अप्रैल) को खुद इस बात की जानाकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है। अर्जुन रामपाल ने कहा कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का ये समय बहुत ही डरावना है इसलिए हमें अपना ध्यान रखना होगा। बीते 24 घंटे में बॉलीवुड के अन्य 5 सेलेब्रिटी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
अर्जुन रामपाल ने शनिवार (17 अप्रैल) को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। हालांकि मुझमें कोरोना के कोई खास लक्षण नहीं हैं। मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वॉरंटीन कर लिया है। मैं पूरी मेडिकल केयर भी ले रहा हूं। मैं सभी जरूरी प्रोटोकॉल भी फॉलो कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपना खास ध्यान रखें। यह समय बहुत ही डरावना है। लेकिन हमें जागरूक रहना है। थोड़े वक्त के लिए अपना ख्याल रखना है। इससे हमको आने वाले वक्त में फायदा होगा। हम कोरोना वायरस से एक साथ मिलकर लड़ सकते हैं।''
बीते 24 घंटे में 5 सेलेब्रिटी हुए कोरोना के शिकार?
अर्जुन रामपाल से पहले शनिवार को अभनेता सोनू सूद, नील नितिन मुकेश भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बॉलीवुड में अब तक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशन, फातिमा सना शेख, अक्षय कुमार, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल, सतीश कौशिक, आशुतोष राणा जैसे बॉलीवुड कलाकार भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।