ऋषि कपूर के वायरल वीडियो को लेकर भड़के अर्जुन कपूर, लोगों को दी ये बड़ी नसीहत

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिसके बाद दक्षिणी मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिस पर अर्जुन कपूर भड़क गए और उन्होंने लोगों को ऐसे वीडियो शेयर नहीं करने की नसीहत दे डाली। बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने भी इस वीडियो को नहीं वायरल करने की अपील की है।

क्या है वीडियो में?

क्या है वीडियो में?

पहले वीडियो में ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं। जिसके बाद अस्पताल का एक कर्मचारी उनके पास आता है और उनके एक गाने का गाना शुरू कर देता है। जिसकी ऋषि कपूर भी तारीफ करते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में ऋषि कपूर बेड पर लेटे दिखते हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इलाज के दौरान उन्हें किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने लोगों की दी नसीहत

अर्जुन कपूर ने लोगों की दी नसीहत

ऋषि कपूर की मौत से दुखी अर्जुन कपूर को ये वीडियो पसंद नहीं आया। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कई बार चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की होड़ के बजाए पोस्ट नहीं करने का फैसला बेहतर होता है। तस्वीरों को हम लंबे वक्त तक याद रखते हैं। लास्ट लाइन में उन्होंने लिखा कि कभी-कभी मानवता, सहानुभूति आगे होने की दौड़ में होने वाली धूर्तता से कहीं अधिक होनी चाहिए, बस कभी-कभी। वहीं अर्जुन कपूर को टीवी एक्टर कुशाल टंडन का भी साथ मिला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अगर आपके पास ऐसे वीडियो आएं तो उसको शेयर करने की बजाए डिलीट कर दें। ये दूसरे की प्राइवेसी का उल्लंघन है।

पुराना है वीडियो

ऋषि कपूर का वायरल हो रहा वीडियो एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल का नहीं है। जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो फरवरी को है, जब ऋषि कपूर शर्माजी नमकीन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर एक युवक ने गाना गाते हुए उनके साथ एक वीडियो बनाया। वीडियो में ऋषि कपूर युवक की तारीफ करते हुए उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं उनका ये पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसे लोग ऋषि कपूर के निधन के पहले का बता रहे हैं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। उन्हें 2018 में कैंसर का पता चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+