क्या आप बिना पैन्ट्री कार वाली ट्रेन में करने जा रहे हैं सफर?

नई दिल्ली। अगर आप ऐसी ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं, जिसमें पैंट्री कार (भोजन मुहैया कराने वाला डिब्बा) नहीं है, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है इनमें से कुछ करेंगे-

1. बैग भरकर भोजन अपने साथ ले जायेंगे। ऐसे में पका हुआ भोजन खराब होने की आशंका।
2. ट्रेन में कोई कुछ बेचने आयेगा, तो खरीद कर खा लेंगे। यानी पेट खराब होने की आशंका।
3. स्टेशन पर उतर-उतर कर देखेंगे, कि कुछ मिल जाये तो खा लें। यानि एक्सीडेंट या छूट जाने की आशंका।

इन्हीं सबके बीच भारतीय रेल ने ई-कैटरिंग की सेवा शुरू की है। यह सेवा लंबी दूरी की उन ट्रेनों पर उपलब्ध है, जिनमें पैंट्री कार नहीं होती। आईआरसीटीसी ने इस सुविधा के लिये कई कंपनियों के साथ पार्टनरश‍िप की है। इस वक्त देश के 45 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है। यात्री चलती ट्रेन में मोबाइल के जरिये अच्छी क्वालिटी का भोजन बुक कर सकते हैं।

इसके अंतर्गत डिब्बे पर लिखे हुए नंबर पर स्टेशन आने से कम से कम आधे घंटे पहले आपको कॉल करना होगा। पीएनआर नंबर बताने पर ट्रेन रुकते ही भोजन आपकी सीट तक पहुंचा दिया जायेगा। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अनुसार जल्द ही ई-कैटरिंग के अंतर्गत जनता खाना भी उपलब्ध कराया जायेगा।

किन स्टेशनों पर उपलब्ध है ई-कैटरिंग की सुविधा-

स्टेशनों की सूची-1

स्टेशनों की सूची-1

हावड़ा, सियाल्दाह, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, खड़गपुर, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम।

स्टेशनों की सूची-2

स्टेशनों की सूची-2

पटना, मुगलसराय जंक्शन, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, बिलासपुर।

स्टेशनों की सूची-3

स्टेशनों की सूची-3

आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, दिल्ली, जयपुर।

स्टेशनों की सूची-4

स्टेशनों की सूची-4

सिकंदराबाद, तिरुपति, विजयवाड़ा, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई इग्मोर, मदुरै।

स्टेशनों की सूची-5

स्टेशनों की सूची-5

एरनाकुलम, कोजीकोड, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, यशवंतपुर।

स्टेशनों की सूची-6

स्टेशनों की सूची-6

अमृतसर, चंडीगढ़, लुध‍ियाना, आगरा कैंट, अहमदाबाद, सूरत, वडोडरा।

स्टेशनों की सूची-7

स्टेशनों की सूची-7

नागपुर, पुणे, मुंबई सेंट्रल, भोपाल, ग्वालियर, झांसी।

वनइंडिया की राय

वनइंडिया की राय

ई-कैटरिंग एक अच्छा विकल्प है, लेकिन उन प्राइवेट वेंडरों को रोकने की जरूरत है, जो बिना लाइसेंस खाने का ऑर्डर ले जाते हैं और स्टेशन आने के पहले ही खराब क्वालिटी का खाना थमाकर निकल जाते हैं। बिना पैंट्री वाली ट्रेनों में यह हर रोज होता है। यह यात्रियों के स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+