टीकाकरण में प्रयोग हो रहीं वैक्सीन क्या ओमिक्रॉन वेरिएंट पर असरकारक हैं?, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब

केंद्र सरकार ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा कोविड-19 टीके जो सरकार के टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वो कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट पर काम नहीं करते हैं।

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा कोविड-19 टीके जो सरकार के टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वो कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट पर काम नहीं करते हैं। हालांकि स्पाइक जीन पर रिपोर्ट किए गए कुछ म्यूटेशन उनकी प्रभावकारिता को कम कर सकते हैं। मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा को दिये एक लिखित उत्तर में कहा कि ओमिक्रॉन के लिए टीके की प्रभावकारिता या प्रभावशीलता पर सीमित डेटा उपलब्ध है और इसके अलावा कोई पीयर रिव्यू (सहकर्मी-समीक्षा) का भी प्रमाण नहीं है। बता दें कि मनसुख मंडाविया से पूछा गया था कि देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में जो टीके प्रयोग में लाए जा रहे हैं क्या वे दुनिया में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट पर असरकारक हैं?

Omicron

देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या हुई 200
बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 200 हो गए हैं। देश के 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। 200 ओमाइक्रोन रोगियों में से 77 रोगी ठीक हो गए हैं या पलायन कर चुके हैं। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र प्रत्येक में 54-54 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: संसद की कार्यवाही में शामिल BSP सांसद कुंवर दानिश कोरोना पॉजिटिव, ली थी वैक्सीन की दोनों खुराक

ट्रैवल गाइडलाइंस में होगा बदलाव
मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर जो ट्रेवल गाइडलाइंस जारी की गई थीं, उनकी समीक्षा कर रहा है, जिनमें स्थिति के आधार पर बदलाव किया जाएगा। गाइडलाइंस के तहत एट रिस्क देशों की भी दोबारा समीक्षा की जाएगी और इनके नामों स्थिति के आधार पर बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो यात्री एट रिस्क देशों से आ रहे हैं उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है, इसके अलावा उन्हें एक हफ्ते के लिए होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। ऐसे देशों से आने वाले यात्रियों का आठवें दिन दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा उसे जीनोम सीक्वेंसिंग से गुजरना होगा। मंडाविया ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विदेश से आने वाले नागरिकों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+