क्या बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के देश-विरोधी ताकतों से संबंधों के आरोप सही हैं?

नई दिल्ली- भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बिजयंत जय पांडा ने बुधवार को बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के पाकिस्तानी सेना और उसकी कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई सं संबंधों का दावा किया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन, जय पांडा का ट्विटर पर किया गया यह दावा सोशल मीडिया पर भूचाल ला चुका है। लोग तमाम बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों के साथ दावा कर रहे हैं कि जय पांडा ने जो नाम नहीं खोले थे, वह तस्वीरों के रूप में अपने आप इस देश-विरोधी गठबंधन का राजफाश कर रहे हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड के तमाम बड़े नाम हैं, जिन्हें देश-विरोधी ताकतों के साथ देखकर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा हुआ है।

भाजपा नेता जय पांडा ने किया है बहुत ही सनसनीखेज दावा

भाजपा नेता जय पांडा ने किया है बहुत ही सनसनीखेज दावा

सोशल मीडिया पर मचे हंगामें से पहले हम भाजपा के बड़े नेता जय पांडा की वो बात बताना चाहते हैं, जो बुधवार को उन्होंने ट्विटर के जरिए सनसनीखेज दावा किया था। उन्होंने लिखा था, 'बॉलीवुड की कुछ हस्तियों का कुछ पाकिस्तानियों और एनआरआई के साथ निजी और कारोबारी तार जुड़े होने के चौंकाने वाले दस्तावेजी सूत्र, जिनका जम्मू और कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने का निर्विवाद ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, जिनके आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी के साथ प्रमाण योग्य संबंध रहे हैं।' उन्होंने आगे यह भी आशा व्यक्त की थी कि 'बॉलीवुड के देशभक्त उन्हें ठुकरा देंगे' हालांकि पांडा ने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन, अब उनके ट्वीट के जवाब में अल इसकंदर नाम से एक शख्स ने @TheSkandar नाम के ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट के जरिए उन नामों का खुलासा करने का दावा किया है, जो उसके मुताबिक पांडा नहीं बता पाए थे। यह शख्स खुद को स्टोरीटेलर बताता है।

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला टोनी का ट्वीट

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला टोनी का ट्वीट

अपने ट्वीट्स के जरिए अल इसकंदर ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अमेरिका में रहे कश्मीरी टोनी अशाई के बीच बेहद करीबी रिश्ते हैं, जो कश्मीरी युवाओं को कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ हथियार उठाने के लिए उकसता रहा है। वह लिखता है 'इस व्यक्ति टोनी अशाई (उर्फ अजीज अशाई) को देखिए, वह खुद तो कैलिफॉर्निया के शानदार कमरे में बैठा है और कश्मीरी युवाओं को पत्थर और हथियार उठाने के लिए उकसता है, जबकि उसका बेटा बिलाल अंसारी हाल ही में लॉस एंजेल्स से मास्टर डिग्री लिया है। '

देश के दुश्मनों से जुड़े हैं टोनी अशाई के तार

देश के दुश्मनों से जुड़े हैं टोनी अशाई के तार

दरअसल, टोनी अशाई कैलिफॉर्निया में रह रहा एक आर्किटेक्ट है, जो श्रीनगर में पैदा हुआ और चंडीगढ़ में आर्किटेक्चर की पढ़ाई के बाद वह मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका चला गया। उसके कई पाकिस्तानी नेताओं से रिश्ते हैं, जिसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी शामिल हैं। उसके अपने ट्विटर हैंडल पर इमरान के साथ वाले वीडियो मौजूद हैं। अल इसकंदर ने जो कई ट्वीट किए हैं, उसमें एक इमरान के साथ वाला टोनी की एक तस्वीर भी है, जिसमे उसने लिखा है कि 'अजीज अशाई आईएसआई के पे-रोल पर है, जो जम्मू-कश्मीर और देश के कई हिस्सों के कई लोगों के संपर्क में है। ' उसने यह भी दावा किया है कि टोनी आंतकवादी संगठन जम्मू और कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का भी सदस्य है, जो 1990 के दौरान कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। इसी ने ये भी दावा किया है कि टोनी अशाई के शाहरुख खान और उनकी पत्नी के साथ भी तार जुड़े हैं।

शाहरुख की दुबई वाली बिल्डिंग और अमेरिका वाले अपार्टमेट का आर्किटेक्ट!

अब अल इसकंदर ने एक ट्वीट में शाहरुख खान और टोनी के रिश्तों का और ज्यादा खुलासा किया है। वह लिखता है, 'जेकेएलएफ का मेंबर टोनी अशाई वह है जिसने शाहरुख खान की दुबई की बिल्डिंग और लॉस एंजेल्स का अपार्टमेंट डिजाइन किया है। लेकिन, 2014 से वह अशाई के लिए अपना प्यार छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर इसका खुलासा हो गया तो उनके सम्मान को बहुत बड़ा धक्का लग सकता है।' वह यह भी दावा करता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान के कई प्रोजेक्ट में भी टोनी शामिल रहा है। जबकि, यह जानने वाली बात है कि वह पीस ऐक्टिविस्ट बनकर भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलता रहता है। हालांकि अल इसकंदर यह भी दावा करता है कि शाहरुख खान एक 'देशभक्त इंसान' हैं और उन्हें टोनी के आईएसआई और पाकिस्तानी पीएम से रिश्तों का पता नहीं है। उसका कहना है कि टोनी बॉलीवुड के प्रभाव का अपने कारोबार के लिए इस्तेमाल करता है।

बॉलीवुड की कई और हस्तियों पर आरोप

अल इसकंदर के ट्वीट्स के जवाब में कुछ यूजर ने बॉलीवुड के कुछ और हस्तियों के भारत के दुश्मनों के साथ ताल्लुक होने के दावे किए हैं। उसी में से एक पाकिस्तान में जन्मा ब्रिटिश कारोबारी अनील मुसर्रत भी है, जिसके बारे में जियो न्यूज की एक रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 2017 में इमरान खान विशेष तौर पर लंदन पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक उस शादी में ऋतिक रौशन, रणवीर सिंह, अनील कपूर, करण जौहर और सुनील शेट्टी जैसी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह को करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसमें इमरान की पार्टी तहरीक एक इंसाफ के कई नेता पहुंचे थे। हालांकि, ये सब सिर्फ आरोप हैं और इसमें शामिल दूसरे पक्ष के जवाब का वन इंडिया को इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+