चुनाव से पहले क्‍या बीजद के विधायक भाजपा के संपर्क में हैं? जानें पूरा मामला

ओडिशा में पिछले दो दशक से बीजू जनता दल की सरकार है। 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से इतने महीने पहले से ही बीजद विधायकों को लेकर तमाम तरही की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें ये भी दावा किया जा रहा है कि विधायक पार्टी के कामकाज से असंतुष्‍ट हैं, इसके अलावा उन्‍हें आगामी चुनाव में लड़ने के लिए बीजद से टिकट मिलेगा या नहीं, इसको लेकर असमंज है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आम चुनावों से पहले सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे के संपर्क में हैं?

bjd

ये अटकलें इसलिए और तेज हो गई हैं क्‍योंकि भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा ने दावा किया है कि ओडिशा की सत्‍तारुढ़ बीजद के वरिष्ठ नेता और संबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पुजारी का झुकाव नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा की ओर था। हालांकि पुजारी ने मिश्रा के बयान का खंडन किया है।

बता दें मिश्रा का ये बयान संबलपुर में पुजारी द्वारा भाजपा के दिग्गजों पर निशाना साधने के बाद आया है। जिसमें उन्‍होंनें कहा था कि भाजपा अन्य संसदीय क्षेत्रों से नेताओं को संबलपुर में आयात कर रही है।

जिस पर भाजपा नेता मिश्रा ने पटलटवार करते हुए कहा कि नवीन पटनायक कैबिनेट से मंत्री पद से हटाए जाने के दो दिन बाद पुजारी ने फोन पर संपर्क किया था। मिश्रा के मुताबिक पुजारी ने उनसे कहा था कि वह बीजेडी में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

वहीं भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा के बयान के जवाब में बीजद के पूर्व मंत्री पुजारी ने भाजपा नेता मिश्रा को फोन करने से इनकार करते हुए उन्‍होंने कहा कि "मिश्रा को नहीं पता कि वह क्या बात कर रहे हैं।

इसके साथ ही बीजद नेता ने ये भी सवाल किया कि क्‍या जयनारायण मिश्रा भाजपा में टिकट बांट रहे हैं? पुजारी ने मिश्रा के बयान का मजाब उड़ाते हुए कहा "मैंने मिश्रा को कभी फोन नहीं किया और मुझे पता है कि उनका कुछ इलाज चल रहा था। मुझे नहीं पता था कि मिश्रा टिकट बांट रहे थे क्योंकि मुझे अब तक ये पता था कि टिकट का बंटवारा तो दिल्ली से किया जा रहा था। इसके साथ ही बीजद के पूर्व मंत्री रोहित पुजारी ने कहा उन्हें (मिश्रा को) पहले अपने टिकट के बारे में सोचना चाहिए, फिर दूसरों के बारे में उन्‍हें चिंता करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+