बेटी के बुर्का पहनने पर ट्रोल होने के बाद एआर रहमान ने शेयर की ये नई तस्वीर

नई दिल्ली। जाने-माने संगीतकार एआर रहमान की बेटी खातिजा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई थी। ये तस्वीर एक इवेंट की थी जिसमें खातिजा बुर्का पहने हुए नजर आई थीं। इस तस्वीर को लेकर एआर रहमान को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया। बाद में रहमान ने उस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि खातिजा का बुर्का पहनना या न पहनना उनकी खुद की पसंद है। वहीं विवाद के बाद अब एआर रहमान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों की एक तस्वीर शेयर की है।

रहमान ने शेयर की तीनों बच्चों की तस्वीर

एआर रहमान ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों की एक साथ वाली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके तीनों बच्चे रहीमा, खतीजा और आमीन नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर में रहीमा खास गोल्ड गाउन पहनीं हुई नजर आ रही हैं, वहीं एआर रहमान के बेटे आमीन ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन के सूट में दिखाई दे रहे हैं। इसी तस्वीर में उनकी बेटी खातिजा भी हैं जो कि यहां भी बुर्के में नजर आ रही हैं।

ट्रोलर्स को जवाब, नई तस्वीर हुई वायरल

ट्रोलर्स को जवाब, नई तस्वीर हुई वायरल

एआर रहमान ने बताया कि तीनों बच्चों की ये तस्वीर जल्द ही 'हैलो मैगजीन' में नजर आने वाली है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में खातिजा कुर्सी पर बैठी हुई हैं, वहीं रहिमा और आमीन उनके बगल में खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। फिलहाल रहमान की शेयर की गई ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, इस तस्वीर को करीब 3 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। माना जा रहा है कि इस तस्वीर के जरिए एआर रहमान ने उन ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की है जिन्होंने आरोप लगाया था कि खातिजा को जबरन बुर्का पहनाया गया था।

बुर्का विवाद पर रहमान की बेटी खातिजा ने खुद दिया था जवाब

इससे पहले बुर्का पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा बढ़ने के बाद खुद एआर रहमान की बेटी खातिजा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पर्दा करने के लिए किसी ने भी मजबूर नहीं किया। मैं अगर बुर्का पहनती हूं तो ये मेरी अपनी पसंद है। मैं बालिग हूं और मुझे पता है कि क्या पहनना है और क्या नहीं। बता दें कि हाल ही में 'स्लमडॉग मिलेनियर' के 10 साल पूरा होने पर एक इवेंट हुआ था। इसी इवेंट में रहमान की बेटी खातिजा बुर्का पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान खातिजा ने खास स्पीच भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+