Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: संगीतकार एआर रहमान ने लॉन्च किया हॉकी वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग 'जय हिंद इंडिया'

मुंबई। ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के लिए ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने थीम सॉन्ग की बुधवार शाम अधिकारिक लॉन्चिंग कर दी। बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा बनाए गए इस थीम सॉन्ग को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस गाने का प्रसारण बीते 27 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में किया गया था।

ar rahman launched odisha hockey world cup 2018 anthem titled jai hind india today

'जय हिंद इंडिया' थीम सॉन्ग के बोल बॉलीवुड के मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। ए आर रहमान ने इसे संगीत दिया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान के साथ कुछ हॉकी प्लेयर्स भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एंथम सॉन्ग में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिल रही है। ऑस्कर विजेता रहमान ने कहा, 'मैं काफी उत्सुक था जब ओडिशा के सीएम ने मुझे गाने के लिए कहा। उनकी काफी इच्छाशक्ति है। मैंने देखा है कि लोग उन्हें कितना सम्मान करते है और हॉकी के लिए वह काफी कुछ करना चाहते है। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।

रहमान ने कहा कि, जब गुलजार जी ने मुझे 2 लाइन दीं, तो काफी अच्छा लगा और मैंने सोचा कि यह हॉकी के लिए नहीं, बल्कि इंडिया के लिए होना चाहिए। संगीतकार एआर रहमान ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जोड़ते हुए 'जय हिंद इंडिया' के लॉन्चिंग की बधाई दी है।हॉकी विश्वकप के थीम सॉन्ग की तारीफ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी की थी।

पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के शुरुआत से पहले थीम सॉन्ग के बारे में ट्वीट करते हुए रहमान को इस बेजोड़ कंपोजिशन के लिए शुभकामनाएं दी थी। साथ ही कहा था कि ओडिशा के लोगों को 'जय हिंद इंडिया' थीम सॉन्ग सुनने का इंतजार रहेगा, साथ ही सभी ओडिशावासी कलिंगा स्टेडियम में आपके लाइव-परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+