राहुल गांधी की सजा पर संसद में चर्चा की मांग, कांग्रेस MP ने ओम बिरला को लिखा पत्र, जताई ये आशंका
राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने बहस की मांग की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस नेता की सजा असंगत है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सूरत सेशन कोर्ट से दो साल की सजा होने बाद सांसद सदस्यता के लिए वो अयोग्य (Rahul Gandhi disqualification) घोषित कर दिए गए। हालांकि इसके बावजूद कोर्ट के आदेश को उच्च अदालत में चुनौती देने से राहुल गांधी ने मना कर दिया था लेकिन अब उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। वहीं कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता की सजा को लेकर कानूनी पहलुओं पर चर्चा की मांग की है।
आम चुनाव 2019 में केरल के वायनाड में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसको को लेकर सूरत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में दोषी पाए जाने के बाद पिछले महीने अदालत ने उन्हें 2 साल कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत के इस आदेश को राहुल गांधी ने 3 मार्च को सूरत सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।
अपनी याचिका में राहुल गांधी ने तर्क दिया कि हिंदू समाज के अतिरिक्त मोदी सरनेम का इस्तेमाल मुसलमान और पारसी समाज में भी होता है। देश में 13 करोड़ मोदी हैं और साफ है कि सभी 13 करोड़ लोगों को शिकायत दर्ज करने का अधिकार नहीं होगा, क्योंकि यह पहचान योग्य, निश्चित, निर्धारित समूह या फिर व्यक्तियों का कोई संग्रह नहीं है। याचिका पर सुनावाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दी है।
वहीं कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राहुल गांधी को सांसद पद से अयोग्य ठहराए जाने पर संसद में बहस कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा, "संसद में एक बहस होनी चाहिए ताकि इस तथ्य का पता लगाया जा सके कि क्या हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को असंगत सजा दी गई है। क्योंकि इसमें असंगति या कानून की समानता की बू आती है।" उन्होंने अदालत के आदेश में संसद सदस्यों को मिलने वाली व्यवस्था ध्यान नहीं रखने की आशंका व्यक्त की।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications