दिल्ली में AQI मध्यम कैटेगरी के पार, आज शाम हल्की बारिश के आसार, साफ होगी हवा

दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश के आसार हैं, जिसके बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली एनसीआर में हवा का गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। विजयदशमी के अगले दिन शनिवार को यानी आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में हल्की धुंध महसूस हुई है। इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया था कि शुक्रवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ने 'मध्यम' कैटेगरी के उच्चतम स्तर को छुआ और राजधानी में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 198 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दहन कार्यक्रम के चलते हवा की गुणवत्ता शनिवार को 'खराब' कैटेगरी में पहुंच सकती है।

Recommended Video

    Delhi-NCR में बढ़ा Pollution, Air Quality Index 500 के पार | वनइंडिया हिंदी
    weather

    हालांकि मौसम विभाग ने इस बीच एक राहत की खबर भी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार शाम को हल्की बारिश हो सकती है और इसके साथ ही पूर्वी हवाओं के चलने से वायु की गुणवत्ता कुछ दिनों के लिए एक बार फिर से सुधरेगी। दूसरी तरफ, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत काम करने वाले 'एयर क्वालिटी वॉर्निंग सिस्टम' की तरफ से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को बायोमास जलने की वजह से दिल्ली के पीएम-2.5 में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले गुरुवार को हरियाणा में 98 और पंजाब में 229 जगहों पर पराली जलाई गई। वहीं, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, शुक्रवार को पंजाब में 660 और हरियाणा में 360 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गईं।

    13 स्टेशनों पर शुक्रवार को ही 'खराब' हुई दिल्ली की हवा
    गौरतलब है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता की निगरानी करने वाले 13 स्टेशनों- शादीपुर, एनएसआईटी द्वारका, पंजाबी बाग, सेक्टर 8 द्वारका, पटपड़गंज, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, ओखला फेस-2, बवाना, श्री अरविंदो मार्ग, मुंडका, आनंद विहार और चांदनी चौक पर शुक्रवार दोपहर बाद ही एक्यूआई खराब कैटेगरी में दर्ज हुआ था। इससे पहले बीते 2 जुलाई को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब कैटेगरी में दर्ज की गई थी, जब एक्यूआई 245 तक पहुंचा था। आपको बता दें कि 101 से 200 के बीच के एक्यूआई को मध्यम कैटेगरी और 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब कैटेगरी में रखा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+