प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस, राजीव शुक्ला ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से 1 अगस्त तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में को दिल्ली के सबसे संरक्षित क्षेत्रों में से एक लोधी रोड पर बंगले से बाहर निकलने के लिए कहा है क्योंकि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह की सुरक्षा नहीं है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने प्रियंका गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह मकान सुरक्षा कारणों से मिला था। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या हुई थी और परिवार को हमेशा गंभीर खतरा रहता है।

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार की कांग्रेस नेतृत्व से अंधी नफरत तथा प्रतिशोध की भावना जग जाहिर है। उन्होंने साथ ही कहा कि प्रियंका का बंगला खाली कराने का नोटिस मोदी-योगी की बेचैनी दिखाता है। उल्लेखनीय है कि बता दें कि 21 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी को ये बंगला आवंटित हुआ था। तब से लेकर अभी तक वो और उनका परिवार वहां रहता आ रहा है। अब बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। केंद्र सरकार के हाउसिंग डिपार्टमेंट ने ये आदेश दिया है।
रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रियंका गांधी पर 30 जून 2020 तक 3,46,677 रुपए का बकाया है। उन्हें बंगला छोड़ने तक का किराया और बकाया राशि को जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। कैबिनेट कमेटी आवास (CCA) ने 07.12.2000 को आयोजित अपनी बैठक में सरकारी जमीन पर आवास के आवंटन के दिशा-निर्देशों की समीक्षा की थी। इस दौरान फैसला लिया था कि भविष्य में कोई भी निजी व्यक्ति, जो कि SPG संरक्षक है, के अलावा किसी अन्य किसी को सरकारी आवास नहीं दिया जाएगा। इस तरह का आवंटन मार्केट रेट पर किया जाना था। जो कि सामान्य किराए से 50 गुना ज्यादा होता। हालांकि बाद में जुलाई 2003 में, इस तरह के आवंटियों से लाइसेंस शुल्क का स्पेशल रेट यानी सामान्य किराए का 20 गुना वसूलने का निर्णय लिया गया था।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications