Rapdio Bike: राइड के बाद भेजने लगा ऐसे मैसेज, लड़की बोली, भाड़ में जाए तुम्हारा ऐप
Rapdio Bike: रैपिडो बाइक से राइड के बाद कैप्टन ने लड़की को मैसेज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़की ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर किया। कंपनी ने लड़की से मांगी माफी

Rapdio Bike: मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी और बाइक टैक्सी ड्राइवर्स की यात्रियों के साथ बदसलूकी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से बाइक टैक्सी चालक की महिला यात्री के साथ बदसलूकी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बाइक टैक्सी रैपिडो को बुक किया था, लेकिन बाइक राइड खत्म होने के बाद रैपिडो ड्राइवर महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगा। जिस तरह से रैपिडो ड्राइवर ने महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज किया उसके बाद उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब कंपनी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।
दरअसल महिला ने बाइक कैप्टन को अपनी लोकेशन व्हाट्सएप पर शेयर की थी, लेकिन बाद में कैप्टन महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। जो स्क्रीनशॉट महिला ने शेयर किया है, उसमे देखा जा सकता है कि कैप्टन कहता है कि उसने महिला की आवाज सुनने और उसकी डीपी देखने के बाद ही उसे लेने के लिए आया, नहीं तो लोकेशन बहुत दूर थी वह वहां उसे लेने नहीं आता। ट्विटर पर महिला ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। जिसके बाद रैपिडो कंपनी की ओर से इश मामले की जांच का भरोसा दिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
रैपिडो की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि , हेलो, हमे इस बारे में जानकर बहुत खेद है कि आपको हमारे कैप्टन की ओर से इस तरह का बर्ताव झेलना पड़ा, हम इसके लिए आपसे माफी मांगते हैं। इस मामले को हम निश्चित तौर पर प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो। क्या आप अपना मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम में साझा करेंगी, इसके साथ ही आप हमे अपनी राइ़ड आईडी भी साझा करने का कष्ट करें।
वहीं इस स्क्रीनशॉट को बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और कैप्टन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कंपनी पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, ये सारी ऐप, फिर चाहे अमेजन हो, फ्लिपकार्ट हो, ओला या ऊबर हो, ये अजनबी व्यक्ति को आपकी लोकेशन की जानकारी देती हैं, जोकि कई लोगों के लिए दिक्कत हो सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा, काफी समय से मैं ऑनलाइन टैक्सी का इस्तेमाल कर रहा हूं, मैं टैक्सी और ऑटो वालों से इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं कर सकता, हम चाहते हैं कि और भी अधिक महिलाएं इस पेशे में आएं।












Click it and Unblock the Notifications