न्यू ईयर पार्टी से लौटने के लिए एक्ट्रेस बुक की कैब, ड्राइवर ने की छेड़खानी
कोलकाता। कोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर 'उत्पीड़न' का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर फोन करके कोलकाता पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जब अभिनेत्री ने एक ऐप आधारित टैक्सी सर्विस से कैब बुक किया और आम दिनों की तरह घर जाने लगीं चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा। अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने मामले पर बात करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर उन्हें जो समस्या थी, उसे उन्होंने पुलिस को बता दिया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि यह मामला कोलकाता के उल्टाडांगा रोड का है। ड्राइवर के इरादे को भांपते हुए अभिनेत्री 100 नंबर पर फोनकर के जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में धुत था। मामले को बढ़ता देख, उसने चालाकी दिखाई और अभिनेत्री की बुकिंग कैंसिल कर के खुद को निर्दोष बताने लगा। उसने अभिनेत्री पर बेवजह बहस करने का आरोप लगाया। ड्राइवर के अनुसार मामला बुकिंग के कैंसिल करने का है। वो न्यू ईयर की शाम कोलकाता के उल्टाडांगा रोड जाने के लिए राजी नहीं था। लेकिन अभिनेत्री ने उसके साथ बहस की और उसे जबरन कैब चलाने का दबाव बनाया। उल्लेखनीय है कि न्यू ईयर पार्टी के बाद महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ के कई मामले पहले भी आते रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा घटनाएं बेंगलुरु में घटती हैं।












Click it and Unblock the Notifications