ऐप बाइक ड्राइवर ने बुकिंग से किया इनकार, 20-30 लोगों ने जमकर पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित लिलुआह सी रोड पर एक एप बेस्ट बाइक ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां जब बाइक राइडर ने बिना पूर्व जानकारी के राइड बुक करने से इनकार कर दिया तो 20-30 लोगों ने बाइक सवार के साथ मारपीट की। पीड़ित की पहचान अजय सऊ के रूप में हुई है, जिसके साथ रविवार को जमकर मारपीट हुई है। उसे लोगों ने लोहे की रॉड, पाइप से पीटा है। यह घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार अपने घर के पास की चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।

bike

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने रविवार की सुबह बुकिंग लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद उससे बदला लेने के लिए लोगों ने उसपर हमला किया। अजय सऊ की इस हमले में हालत काफी गंभीर है। उसकी आंख, होठ और नाक पर गंभीर चोट आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद शहर में एप बेस्ड बाइक ड्राइवरों के बीच नाराजगी बढ़ गई है और वह घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के बाद तमाम एप बेस्ड बाइक सवारों ने हड़ताल का ऐलान किया है और सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित की मां सुनयना सऊ ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में पड़ोसी ने बताया। जब वह मौके पर पहुंची तो अजय वहां नहीं मिला। इसके बाद उसे बताया गया अजय हावड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती है। सुनयना ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। घटना के बाद सोमवार रात तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+