एपीजे अब्दुल कलाम: उनके बनाए मिसाइलों से भी ज्यादा जानलेवा थी उनकी मुस्कान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलवार को नई दिल्ली लाया गया। वायु सेना का विशेष विमान उनका शव लेकर पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

जिंदादिल कलाम जबतक जिंदा रहे जिंदगी बाहें पसार कर जीते रहे। उन्होंने दिल खोलकर प्यार लुटाया। लोगों को शायद ही पता हो कि कलाम साहब की मुस्कान उनके द्वारा बनाए गये मिसाइलों से ज्यादा जानलेवा थी। कलाम की शख्सियत में कोई बनावटीपन नहीं था।
थोड़ी सी सफलता में जहां लोग हवा में उड़ने लगते हैं, कलाम आजीवन हर किस्म के दिखावे से दूर रहे। सादे कपड़े, बालों को संवारने का एक ही तरीका और बच्चों सी चहकती हंसी। उन्हें करीब से जानने वाले और उनसे मिलने का सौभाग्य पा चुके लोगों की मानें तो उनकी यही हंसी तमाम मिसाइलों से ज्यादा जानलेवा थी।












Click it and Unblock the Notifications