आज ही के दिन 11वें राष्ट्रपति बने थे अब्दुल कलाम, उनकी लिखी ये 5 किताबें, आपको भी पढ़नी चाहिए
भारत के 'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम आज ही के दिन 18 जुलाई को देश के 11वें राष्ट्रपति बने थे।
15 जुलाई 2002 को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव आयोजित किया गया था। 18 जुलाई 2002 को इसके परिणाम घोषित किए गए थे। जिसमें अब्दुल कलाम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी सहगल को हराकर 11वें राष्ट्रपति बने थे।

अब्दुल कलाम हमेशा देश के नागरिक को प्रेरित करते रहेंगे। तमिलनाडु के छोटे से कस्बे रामेश्वरम में जन्मे कलाम ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से भारत के राष्ट्रपति का पद हासिल किया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारत के मिसाइल मैन के नाम से मशहूर अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को निधन हो गया था फिर भी उनकी विरासत उनके मानवीय प्रयासों और प्रेरणादायक लेखन के जरिए जीवित है। उनके कार्य हमें उनके जीवन, सीख और भारत की भावी पीढ़ियों से जुड़ी अपेक्षाओं से अवगत कराते हैं।
यहां हम आपको डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखे 5 ऐसे प्रेरणादायक किताबों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवश्य पढ़ना चाहिए।
1. विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी (Wings of Fire: An Autobiography)
विंग्स ऑफ फायर: एन आटोबायोग्राफी ऑफ एपीजे अब्दुल कलाम, कलाम की आत्मकथा है। इसके सह-लेखक अरुण तिवारी हैं। इसमें अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर उनके 1999 तक के सफर के बारे में बताया गया है।
2. टर्निंग पॉइंट्स: ए जर्नी थ्रू चैलेंजेस (Turning Points: A Journey Through)
टर्निंग पॉइंट्स किताब विंग्स ऑफ फायर की अगली कड़ी है, जिसमें 1992 तक के एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को शामिल किया गया है। यह पुस्तक उनके प्रशासन और उसके दौरान हुई घटनाओं के बारे में बताती है। यह पुस्तक विज़न 2020 रोडमैप की तरह है। उन्होंने इस पुस्तक में इस बात पर जोर दिया कि भारत को प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा। उन्होंने यह भी दिखाया है कि भारत में आधुनिक समय की कितनी समस्याओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से निपटाया जा सकता है।
3. माय जर्नी : ट्रांसफॉर्मिंग ड्रीम्स इनटू एक्शंस (My Journey: Transforming Dreams into Actions)
4. इंडिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम (India 2020: A Vision for the New Millennium)
5. Indomitable Spirit












Click it and Unblock the Notifications