चंद्रबाबू नायडू ने बताई गठबंधन तोड़ने की वजह, बोले- 'जेटली ने कहा था भावनाओं से फंड नहीं बढ़ता'

बेंगलुरु। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को एनडीए का साथ छोड़ने की वजह का खुलासा किया। एनडीए से नाता तोड़ने के बाद विधानसभा में बोलते हुए नायडू ने कहा कि, आंध्र के विभाजन के समय जो वादे किए गए थे। सरकार ने उन्हें पूरा नहीं किया। नायडू ने कहा कि अरुण जेटली ने कहा था कि भावनाएं फंड की राशि नहीं बढ़ा सकतीं। जबकि विभाजन के समय दोनों राज्यों के स्पेशल स्टेट देने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने तेलंगाना की भावनाओं के ख्याल रखा लेकिन आंध्र की भावनाएं भूल गए। भावनाएं बहुत ताकतवर होती हैं। अब भी आप अन्याय कर रहे हैं।

tdp

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, टीडीपी कई समस्याओं से उभर चुकी है। मैंने ये फ़ैसला निजी स्वार्थ की वजह से नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के हितों को देखते हुए किया है। मैंने चार साल तक हर कोशिश की, 29 बार दिल्ली गया, कई बार कहा। हमने पीएम मोदी को भी पत्र लिखा, लेकिन इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नायडू ने कहा कि ये केंद्र सरकार का आखिरी बजट था लेकिन इसमें आंध्र प्रदेश का कोई जिक्र नही हुआ। हमें मंत्रीमंडल से अपने मंत्रियों को हटाना पड़ा। आपको बता दें कि शुक्रवार को टीडीपी ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

अलग होने के बाद टीडीपी केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है। टीडीपी ने केंद्र सरकार द्वारा आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने की वजह से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का भी फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+