दिल्ली में चंद्रबाबू नायडू ने की केजरीवाल-शरद यादव से मुलाकात, कहा- केंद्र हमारी सरकार को अस्थिर करना चाहता है
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एकबार फिर तीसरे मोर्चे को लेकर कवायद तेज होती दिखाई दे रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से मुलाकात की। चंद्रबाबू नायडू केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं और उनका कहना है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की टीडीपी सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू लेफ्ट के नेताओं के अलावा गैर-एनडीए शासित राज्यों के सीएम से भी मिल सकते हैं ताकि मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने राज्यपाल इएसएल नरसिम्हन पर वायएसआर कांग्रेस नेता जगनमोहन रेड्डी पर हमले के मामले पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने जगनमोहन रेड्डी पर हमला किया। वहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF की है। उन्होंने हमें उस शख्स को सौंपा लेकिन बीजेपी अब हमारी सरकार पर ही आरोप लगा रही है।
चंद्रबाबू नायडू ने जगनमोहन रेड्डी पर हमले के मामले में देर रात मीडिया के सामने आकर बयान दिया था और गवर्नर द्वारा डीजीपी से घटना की रिपोर्ट तलब करने के आदेश पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ साजिश का हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा था कि राज्य को अस्थिर करने के लिए बिहार और अन्य राज्यों से गुंडों को लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications