सोनिया के करीबी अहमद पटेल बोले, कोई भी गैर गांधी बन सकता है कांग्रेस अध्यक्ष
नई दिल्ली। कांग्रेस में 23 नेताओं के बगावती तेवर की चिठ्ठी के बाद जारी हंगामे के बीच पार्टी के कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। पटेल ने कहा कि कोई भी गैर गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बन सकता है। एनडीटीवी से खास बातचीत में अहमद पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति ठीक होने के बाद चुनाव कराएं जाएंगे। अहमद पटेल को सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिना जाता है।
Recommended Video

अहमद पटेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा और कोई भी गैर गांधी चुनाव जीतकर अध्यक्ष बन सकता है। अगस्त 2019 में सोनिया गांधी ने जी कांग्रेस कार्यसमिति से कहा था कि किसी भी गैर-गांधी को अध्यक्ष चुन लें और जिसे भी अध्यक्ष चुना जाए उसके साथ एकजुट होकर कार्य करें।
चिठ्ठी को बताया अंदरूनी मामला
वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा चिठ्ठी लिखे जाने को लेकर अहमद पटेल ने कहा कि चिठ्ठी लिखना पार्टी का अंदरूनी मामला है। चिठ्ठी में जो भी सवाल हैं वे वाजिब हैं। उन पर विचार किया जाना चाहिए जैसे- संसदीय बोर्ड, संवेदनशील मसलों पर लोगों से विचार-विमर्श करना। इसके साथ ही सोनिया गांधी अध्यक्ष बनी रहेंगी और एक व्यवस्था बनाई जाएगी जो उनकी मदद करेगी।' पटेल ने चिठ्ठी की कई बातों को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि 'एक जगह इस लीडरशिप को ग्रेट कहा गया जबकि दूसरी जगह सामूहिक लीडरशिप की बात की गई।'
पटेल ने आगे का कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभाले इसका सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने समर्थन किया था। मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष को भी विवादों को सुलझाने का अनुभव है और विचारों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। कोरोनावायरस के कारण अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही हालात ठीक होंगे एआईसीसी का अधिवेशन बुलाकर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में गांधी या गैर गांधी जिसे भी अधिक वोट मिलेंगे वही कांग्रेस का अध्यक्ष होगा।'
बीते दिनों कांग्रेस के 23 नेताओं ने नेतृत्व में बदलाव की मांग को लेकर चिठ्ठी लिखी थी। ये पत्र मीडिया में लीक होने के बाद हंगामा मच गया था जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के अंतर में ये फैसला लिया गया था कि फिलहाल सोनिया गांधी ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications