विराट कोहली की बहन से फैन ने पूछा-वामिका किसकी तरह दिखती हैं, तो मिला ये मजेदार जवाब

मुंबई, जून 12: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा अपनी नवजात बेटी वामिका की तस्वीरों को लेकर बेहद ही सजग रहते हैं। विराट और अनुष्का ने ये फैसला लिया है कि वे बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि वामिका किसकी तरह दिखती है? अब विराट के प्रशंसकों ने उनकी बहन भावना कोहली से जानना चाहा कि वामिका किसकी तरह दिखती हैं?

विराट की बहन ने दिया मजेदार जवाब

विराट की बहन ने दिया मजेदार जवाब

हाल ही में विराट की बहन भावना ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। जहां विराट और अनुष्का के फैंस ने उनसे भी बेटी वामिका के बारे में पूछा कि, क्या वह वामिका से मिली हैं और उनकी भतीजी किसकी तरह दिखती हैं? इसके जवाब में भावना लिखती हैं, हां हम मिले हैं और वह एक एंजेल है। हालांकि, भावना ने ये तो नहीं बताया कि वह किसकी तरह दिखती हैं। इसके साथ ही फैंस ने भावना से कई सवाल पूछे।

Recommended Video

    Anushka-Kohli's fans ask his sister who Vamika looks like, here's what she said | Oneindia Sports
    फोटो की तलाश में रहते हैं विराट के फैन्स

    फोटो की तलाश में रहते हैं विराट के फैन्स

    इसके बाद एक फैन ने पूछा कि उनकी भाभी अनुष्का के साथ उनका कैसा रिश्ता है? उन्होंने कहा, वह बहुत अच्छी हैं। हाल ही में जब विराट से वामिका के नाम का मतलब पूछा था और उसकी फोटो मांगी थी तो उन्होंने कहा था, वामिका, देवी दुर्गा का दूसरा नाम है और हमने उसकी फोटो नहीं दिखाने का फैसला किया है जब तक कि वह खुद इस बारे में नहीं समझ लेती। वामिका की शक्ल तो अभी तक फैन्स को देखने को नहीं मिल पाई है, लेकिन उनकी झलक देखने का फैन्स कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

    विराट ने वामिका की फोटो ना लेने की अपील की थी

    विराट ने वामिका की फोटो ना लेने की अपील की थी

    विराट और अनुष्का इसी साल जनवरी में पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने उस समय फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनकी बेटी की फोटो ना लें। उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर कहा था, हमारी सभी से रिक्वेस्ट है कि आप हमारी बेटी की फोटोज क्लिक ना करें। हम अपनी बेटी की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहते हैं और इसमें आपकी मदद चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+