विराट कोहली ने छोड़ी T20 की कप्तानी तो पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट, जीता सबका दिल

विराट कोहली ने छोड़ी T20 की कप्तानी तो पत्नी अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट, जीता सबका दिल

मुंबई, 17 सितंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली अपना पद छोड़ेंगे। विराट टेस्ट और वनडे के कप्तान आगे बने रहेंगे। विराट कोहली ने सोशल मीडिया हैंडल पर ये बात साझा की कि वे टी20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं। जिसमें विराट कोहली ने कहा कि वह वह तीनों फॉर्मेट में पिछले 5-6 साल से कैप्टनसी कर रहे हैं। लेकिन अब वह वनडे और टेस्ट में पूरी तरह से कप्तानी करने के लिए खुद को मौका देना चाहता हूं।

अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट

अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट

विराट कोहली की टी20 की कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विराट द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट को साझा किया है। अनुष्का ने पोस्ट के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। अनुष्का शर्मा के इस दिल वाली इमोजी रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा की तारीफ की है।

विराट कोहली आगे भी बने रहेंगे वनडे और टेस्ट के कप्तान

विराट कोहली आगे भी बने रहेंगे वनडे और टेस्ट के कप्तान

विराट कोहली ने सिर्फ टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। लेकिन विराट कोहली टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। विराट कोहली पिछले 2 सालों से उतना बेहतरीन खेल नहीं पाए हैं। विराट कोहली पिछले 2 सालों से सभी फॉर्मेट में कोई भी शतक नहीं मार पाए हैं। विराट कोहली ने कहा है कि वह अब सिर्फ वनडे और टेस्ट के कप्तान रहेंगे।

T20 कप्तान के रूप में भी शानदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड

T20 कप्तान के रूप में भी शानदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली का रिकॉर्ड टी20 कप्तान के रूप में भी शानदार रहा है। कोहली ने कुल 45 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इन 45 मैचों में से 27 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं 14 मैचों में भारत हारा है। वहीं 4 मैच ऐसे रहे हैं, जिनका रिजल्ट नहीं निकल सका। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फौसला उन्होंने अपने करीबी लोगों से राय लेकर ही लिया है। कोहली ने कप्तानी छोड़ने से पहले टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से बात की है।

कोहली बोले-'इस फैसले पर पहुंचने में काफी वक्त लगा...'

कोहली बोले-'इस फैसले पर पहुंचने में काफी वक्त लगा...'

विराट कोहली ने लिखा, "बेशक, इस फैसले पर पहुंचने में मुझे बहुत समय लगा। मेरे करीबी लोगों रवि भाई और रोहित, जो नेतृत्व समूह का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं, के साथ बहुत सोच और चर्चा के बाद मैंने अपना ये पद छोड़ने का फैसला किया है।मैंने सचिव जय शाह और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ-साथ सभी चयनकर्ताओं से भी इस बारे में बात की है। मैं भारतीय क्रिकेट की सेवा करना जारी रखूंगा और भारतीय टीम के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलूंगा।''

फिलहाल दुबई में हैं विराट-अनुष्का

फिलहाल दुबई में हैं विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिलहाल एक साथ दुबई में हैं। कोहली रविवार को फिर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में खेलेंगे। अनुष्का पिछले कुछ महीनों से विराट और उनकी बेटी वामिका के साथ यूनाइटेड किंगडम में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+