वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया तो अनुष्का पर फिर टूट पड़े लोग, मीम बनाकर उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर देने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसका नतीजा हुआ कि भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। वहीं क्रिकेट प्रेमियों में दुख के साथ साथ कहीं टीम के लिए गुस्सा भी नजर आया। ये गुस्सा मीम्स के जरिए ट्विटर और फेसबुक पर निकला। इसमें सबसे अधिक मीम कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर बनाए गए। बता दें कि अनुष्का की फिल्म सुई धागा में उनके लुक के मीम पहले भी कई बार वायरल होते रहे हैं और इस बार भी उन्हें ट्रोल करने के लिए इन मीम्स का प्रयोग किया जा रहा है।

फिल्म 'सुई घागा' में अनुष्का के लुक पर बने मीम

फिल्म 'सुई घागा' में अनुष्का के लुक पर बने मीम

लोगों ने न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद मानो अनुष्का के मीम्स की झड़ी लगा दी। 'सुई घागा' अनुष्का के उदास व रोते हुए लुक के बगल में जमीन पर लेटे विराट कोहली की तस्वीर हो या कुछ और। एक यूजर ने अनुष्का की रोती तस्वीर के साथ लिखा- 'हार के लिए अकेले हमारे मरद कि गलती नहीं है पुरी टीम जिम्मेदार है।' पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने भी विराट की टीम को खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- और करो घमंड।

अनुष्का पर हमले से गुस्साए कई यूजर

हालांकि एक तरफ इस हार के बाद लोग अनुष्का को ट्रोल कर रहे थे लेकिन ट्विटर पर कई लोग ऐसे भी थे जो इन मीम्स की निंदा कर रहे थे। कई लोगों ने कहा कि इस हार के चलते अनुष्का शर्मा को ट्रोल करना बंद करो, उनकी क्या गलती है। लोग कहने लगे कि शर्म करो इस सब में एक महिला को घसीट कर मजाक मस्ती के नाम पर उसका अपमान करना कहां से सही लगता है।

टीम इंडिया की हार के लिए पहले भी ट्रोल हुईं अनुष्का

साल 2016 में भी एक मैच में टीम इंडिया की हार का ठीकरा अनुष्का पर फोड़ते हुए लोगों ने उनपर खूब मीम्स बनाए थे। तब आखिरकार विराट को पत्नी के लिए स्टैंड लेते हुए एक लंबा पोस्ट डालना पड़ा था। इस पोस्ट में उन्होंने ट्रोलर्स को उनकी हरकतों के लिए जमकर शर्मिंदा किया था और महिलाओं का सम्मान करने की हिदायत दी थी। विराट ने कहा था कि अनुष्का को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना बंद करो, वह मुझे सिर्फ और सिर्फ सकारात्मकता प्रदान करती है। थोड़ी समझदारी और सम्मान दिखाएं।

'हमारी टीम पर हावी हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज'

'हमारी टीम पर हावी हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाज'

मैच के बाद कोहली ने कहा कि- 45 मिनट का खराब खेल किसी को भी टूर्नामेंट को बाहर कर सकता है। हमारा शॉट चयन बेहतर हो सकता था, लेकिन हमने पूरे क्रिकेट में अच्छा स्तर खेला। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नाजुक स्थितियों में भी ब्रेव रहे और वे इसके लायक थे। कोहली ने कहा कि हमने जो सोचा था वो हमें मिला। हमने सोचा था कि न्यूजीलैंड को एक सही स्कोर पर रोक दिया गया लेकिन जिस तरह से उनके गेंदबाज हमपर हावी हुए उससे काफी फर्क पड़ा।

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल से पहले मैनचेस्टर की सड़कों पर पत्नी अनुष्का संग मस्ती करते दिखे विराट कोहली, फोटो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+